Samsung Galaxy M31 Prime की कीमत आई सामने, जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M31 Prime स्मार्टफोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये होगी, यह कीमत फोन के 6 जीबी + 64 जीबी विकल्प की होगी। इसका एक 6 जीबी + 128 जीबी विकल्प भी पेश किया जाएगा, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 14:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31 Prime भारत में जल्द देगा दस्तक
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम में मौजूद होगी 6,000 एमएएच की बैटरी

Samsung Galaxy M31 Prime में मौजूद होगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy M31 Prime एडिशन की कीमत का खुलासा Amazon द्वारा हो गया है। गैलेक्सी एम31 प्राइम के स्पेसिफिकेशन रेगुलर Samsung Galaxy M31 जैसे ही हैं, जो कि भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था, लेकिन प्राइम एडिशन के साथ 3 महीने तक की कॉम्पलिमेंट्री Amazon Prime सदस्यता प्राप्त होगी। यह फोन वाटरड्रॉप नॉच, स्लिम बेजल्स और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम फोन की लॉन्च तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुई है, Amazon page पर फोन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Notify Me का बटन दिया गया है।
 

Samsung Galaxy M31 Prime price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम31 प्राइम स्मार्टफोन की कीमत भारत में 16,999 रुपये होगी, यह कीमत फोन के 6 जीबी + 64 जीबी विकल्प की होगी। इसका एक 6 जीबी + 128 जीबी विकल्प भी पेश किया जाएगा, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। जैसे कि हमने बताया फोन की लॉन्च तारीख को भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की कीमत 17,499 रुपये है। यह दाम फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट का है। वहीं, इसका एक 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है इसकी कीमत 18,499 रुपये है। इसके अलावा एक 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट है, जिसकी कीमत 20,499 रुपये है।
 

Samsung Galaxy M31 specifications, features

अमेज़न पेज पर लिस्टेड मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, गैलेक्सी एम31 प्राइम Samsung Galaxy M31 के समान प्रतीत होता है जो पहले फरवरी में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) गैलेक्सी एम31 प्राइम 10 एमएम Exynos 9611 चिपसेट पर काम करता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस चिपसेट को 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। स्मार्टफोन दो इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन - 64 जीबी और 128 जीबी में आएगा - जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एफ/2.2 के साथ 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन एक 32-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है, जो वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के अंदर सेट है। सेल्फी कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन कैप्चर कर सकता है।
Advertisement

Samsung Galaxy M31 Prime में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आएगी। फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.