Amazon Great Republic Day Sale: OnePlus, Samgung, Realme के स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट

एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2026 16:17 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल में कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इसमें SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट है
  • इस सेल में बहुत से प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है

इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale शुरू हो गई है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। एमेजॉन की सेल में कस्टमर्स के लिए बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर जैसे बेनेफिट भी उपलब्ध हैं। इसमें OnePlus, Samgung और Redmi जैसे प्रमुख ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स को कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

एमेजॉन की सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस सेल में एमेजॉन के Rewards Gold मेंबर्स को पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। 

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus के कुछ स्मार्टफोन्स पर इस सेल में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें OnePlus 15 को 76,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 68,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच FHD+ (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) 1.5K LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन की 7,300 mAh बैटरी दी गई है। इस सेल में OnePlus Nord 5 को 34,999 रुपये के रिटेल प्राइस के बजाय 32,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। बैंक ऑफर्स और अन्य डिस्काउंट के साथ इसका प्राइस और घट सकता है। 

इस सेल में iQOO 15 को 76,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 65,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy M17 5G को 16,499 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Realme Narzo 80 Lite 5G को 14,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 11,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। यह ध्यान दें कि इन प्राइसेज में सेल के दौरान बदलाव हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  4. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  5. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  6. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  7. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  10. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.