Amazon Great Indian Sale 2020 का आज आखिरी दिन, रेडमी और वीवो समेत इन ब्रांड के स्मार्टफोन पर मिलेगी बंपर छूट

Amazon Great Indian Sale 2020 में Redmi Note 8 Pro, OnePlus 7T, Vivo U20 आदि स्मार्टफोन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ओप्पो, सैमसंग, नोकिया आदि ब्रांड भी अपने स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2020 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Sale 2020 के दौरान SBI कार्ड पर अतिरिक्त छूट
  • रेडमी नोट 8 प्रो पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
  • किफायती फोन खरीदने के इच्छुक ग्रहकों के लिए भी कई विकल्प

Amazon ग्रेट इंडिया सेल 2020 और Flipkart रिपब्लिक डे सेल का आज आखिरी दिन

Amazon Great Indian Sale 2020 सेल का आज आखिरी दिन है। अमेज़न की इस सेल में मोबाइल फोन, एसेसरीज, लैपटॉप, टेलीविज़न समेत कई कैटेगरी में बड़ी छूट दी जा रही है। ग्रेट इंडियन सेल 2020 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की साल की पहली बड़ी सेल है। इतना ही नहीं, बता दें कि इस सेल को Flipkart की  Republic Day Sale 2020 कड़ी टक्कर दे रही है। फ्लिपकार्ट की सेल का भी आज आखिरी दिन है। फिलहाल हम यहां आपको अमेज़न की ग्रेट इंडियन सेल में मिलने वाली डील्स की जानकारी दे रहे हैं। यदि आपने अभी तक इस सेल का फायदा नहीं उठया है तो बता दें कि आपके पास केवल आज रात 12 बजे तक का समय है।

डिस्काउंट के साथ-साथ Amazon Great Indian Sale में बैंक डिस्काउंट, आसान किस्तें और एक्सचेंज बोनस आदि ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।। इस सेल के लिए कंपनी ने SBI बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एसबीआई बैंक के कार्ड कार्ड के जरिए पेमेंट खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Amazon Great Indian Sale 2020 Last Day: Mobile Phones Deals

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 2020 में लोकप्रिय स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। स्मार्टफोन कैटेगरी में सेल का मुख्य आकर्षण OnePlus 7T और Redmi Note 8 Pro को बनाया गया है। OnePlus 7T को अमेज़न सेल में 34,999 रुपये (एमआरपी 37,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसके अलावा Xiaomi के लोकप्रिय मोबाइल फोन Redmi Note 8 Pro को ग्राहक 13,999 रुपये (एमआरपी 14,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। Samsung Galaxy M30s को 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) और Vivo U20 को 9,999 रुपये (एमआरपी 11,990 रुपये) में बेचा जा रहा है।

Oppo की रीनो सीरीज के फोन Reno 2F पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट और साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इसी तरह सैमसंग के Galaxy M50s के बदले पुराना फोन बदलने पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। Amazon Great Indian Sale 2020 में iPhone XR, OnePlus 7T Pro, Samsung Galaxy M30 समेत अन्य कई लोकप्रिय स्मार्टफोन भी सस्ती कीमत में उपलब्ध हैं। वनप्लस 7टी प्रो को 51,999 रुपये (एमआरपी 53,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। Oppo F11 को 13,990 रुपये (एमआरपी 23,990 रुपये) में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

Xiaomi Redmi 7A, Samsung Galaxy M10s और Nokia 4.2 भी सस्ते में बिक रहे हैं। इसके अलावा शाओमी मी ए3, सैमसंग गैलेक्सी एम40 जैसे किफायती स्मार्टफोन भी सस्ते में बेचा जा रहा है। Amazon Sale में Vivo S1 के साथ 3,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह से Oppo Reno 10x Zoom प्रीपेड ऑडर्स के जरिए 6,000 रुपये कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.