Amazon Great Indian Festival सेल शुरू, स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival सेल की शुरुआत प्राइम मेंबर्स के लिए हो गई है। सेल के दौरान नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2018 12:39 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए हुआ ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल का आगाज़
  • सभी स्मार्टफोन एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर के साथ मिलेंगे
  • कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival सेल शुरू

Amazon Great Indian Festival सेल की शुरुआत प्राइम मेंबर्स के लिए हो गई है। जो ग्राहक प्राइम मेंबर्स नहीं है उनके लिए अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 10 अक्टूबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी। नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए प्लान कर रहे हैं तो हम आपको स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। Amazon ने अपकमिंग डील्स और ऑफर्स से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। अमेजन सेल की तरह ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में फ्लैट डिस्काउंट, लाइटिंग और कुछ समय के लिए लिमिटेड पीरियड डील्स भी मिलेंगी। सेल के दौरान Amazon की तरफ से ग्राहकों को कैशबैक ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
 

आइए नजर डालते अमेजन सेल में मिलने वाले ऑफर्स पर

सबसे पहले बात iPhone पर मिलने वाले ऑफर्स की। Amazon Great Indian Festival सेल में ऐप्पल आईफोन एक्स का 64 जीबी वेरिएंट 21,901 रुपये के डिस्काउंट के बाद 69,999 रुपये में बेचा जाएगा, इस हैंडसेट की एमआरपी 91,900 रुपये है। Apple का यह हैंडसेट 7,777 प्रति माह की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा के साथ सेल के दौरान उपलब्ध होगा। एक्सचेंज ऑफर और पेमेंट ऑफर्स के जरिए स्मार्टफोन पर आपकी बचत बढ़ जाएगी। iPhone 8 Plus, आईफोन 8, iPhone 7, आईफोन 7 प्लस, iPhone 6s और iPhone 6 पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान इन सभी डील्स पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर भी है।
Advertisement
 

अब बात OnePlus स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर की। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 6 के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा (एमआरपी 34,999 रुपये)। वनप्लस 6 के सभी वेरिएंट पर बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की सुविधा उपलब्ध होगी। Amazon प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट ऑफर। सेल के दौरान फायर टीवी स्टिक 2,799 रुपये (एमआरपी 3,999 रुपये), लेटेस्ट एको डॉट मॉडल 2,999 रुपये (एमआरपी 4,499 रुपये) में बेचे जाएंगे। अमेजन सेल के दौरान ग्राहकों को एको वेरिएंट और किंडल ई-रीडर पर अलग से डिस्काउंट और ऑफर्स भी दिए जा सकते हैं।

Xiaomi स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में। रेडमी वाई2 पर 14 प्रतिशत के डिस्काउंट के बाद यह 8,999 रुपये (एमआरपी 10,4999 रुपये), 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये (एमआरपी 13,499 रुपये) में मिल रहा है। Mi A2 पर 2,500 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है, वैसे इस स्मार्टफोन की कीमत 17,499 रुपये है।
Advertisement

अन्य हैंडसेट कंपनियों के स्मार्टफोन पर ऑफर्स। Samsung Galaxy S9 का 64 जीबी वेरिएंट 42,990 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये), Vivo V9 Pro (6 जीबी/ 64 जीबी) की कीमत 17,990 रुपये (एमआरपी 19,990 रुपये) में मिलेगा। इसका मतलब सेल के दौरान वीवो वी9 प्रो को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट, 6,000 रुपये से ऊपर की शॉपिंग पर अमेजन की तरफ से 10 प्रतिशत का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा दी जाएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.