Amazon की सेल में OnePlus के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट

एमेजॉन की सेल में OnePlus 13 को 72,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 47,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल कस्टमर्स के लिए 23 सितंबर से शुरू होगी
  • इसमें बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जा रहा है
  • इस सेल में OnePlus के हैंडसेट्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है

इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की Great Indian Festival Sale की प्राइम मेंबर्स के लिए शुरुआत हो गई है। यह सेल कस्टमर्स के लिए 23 सितंबर से शुरू होगी। इसमें लैपटॉप, टैबलेट, इलेक्ट्रॉनिक्स औरअप्लायंसेज जैसी बहुत सी प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के हैंडसेट्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। 

अगर आप OnePlus का नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सेल आपके लिए इसे डिस्काउंट के साथ खरीदने का एक अच्छा मौका है। एमेजॉन की सेल में OnePlus 13 को 72,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 47,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच क्वाड-HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर चलता है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा OnePlus Nord 4 को 32,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 25,499 रुपये में बेचा जा रहा है। 

Advertisement

इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इस सेल में कस्टमर्स के लिए 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के भी बेनेफिट हैं। 

एमेजॉन की सेल में OnePlus के स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्सः 

S.no Model List Price Effective Sale Price Buying Link
1 OnePlus 13R Rs. 44,999 Rs. 35,999 Buy Now
2 OnePlus Nord CE5 Rs. 24,999 Rs. 21,749 Buy Now
3 OnePlus 13 Rs. 72,9999 Rs. 57,999 Buy Now
4 OnePlus 13s Rs. 57,999 Rs. 47,999 Buy Now
5 OnePlus Nord 4 Rs. 32,999 Rs. 25,499 Buy Now
6 OnePlus Nord CE4 Lite Rs. 20,999 Rs. 18,499 Buy Now
7 OnePlus Nord CE4 Rs. 24,999 Rs. 18,499 Buy Now
8 OnePlus Nord 5 Rs. 34,999 Rs. 28,749 Buy Now
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  2. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  3. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  4. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  7. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  8. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  9. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  10. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.