Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील

Amazon Great Indian Festival Sale में iPhone 16, Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R और कई स्मार्टफोन कम कीमत में मिल सकते हैं। जानें संभावित कीमतें और बैंक ऑफर्स।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 08:58 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में iPhone 16 ₹70 हजार से कम मिल सकता है
  • Galaxy S25 Ultra की इफेक्टिव कीमत ₹85 हजार से कम होगी
  • SBI कार्ड से खरीदारी पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा

Amazon Great Indian Festival Sale में iPhone 16 और Galaxy S25 Ultra पर बड़ी डील

Amazon की साल की बड़ी Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने वाली है। सेल शुरू होने से पहले Amazon ने उन स्मार्टफोन की झलक दिखानी शुरू कर दी है, जिन पर इस दौरान कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है। लिस्ट में iPhone 16, Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 15R, iQOO 15R, OnePlus 13s, Xiaomi 17, Vivo X300 FE और Oppo Reno 16 जैसे फोन शामिल हैं। इनमें कुछ प्रीमियम और कुछ मिड-रेंज फोन हैं। हालांकि, अभी बताई गई कई कीमतें संभावित हैं और इनमें बैंक डिस्काउंट, कैशबैक या एक्सचेंज का फायदा शामिल हो सकता है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 Smartphone Deals Revealed

Amazon की लिस्ट में iPhone 16 को Ultra Premium कैटेगरी में रखा गया है। फोन की मौजूदा कीमत ₹89,999 गई है, जबकि सेल के दौरान इसे ₹70,000 से कम कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो फोन की कीमत में करीब ₹20,000 की कमी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह संभावित कीमत है और अंतिम कीमत सेल के दौरान ही साफ होगी।

Advertisement

इसी कैटेगरी में Samsung Galaxy S25 Ultra भी शामिल है। इसकी लिस्टेड कीमत ₹99,999 है और Amazon Great Indian Festival Sale में इसकी इफेक्टिव कीमत ₹85,000 से कम होने का संकेत दिया गया है। यहां भी कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

OnePlus के कई फोन भी Amazon की संभावित डील लिस्ट में शामिल हैं। OnePlus 15 की लिस्टेड कीमत ₹85,999 है और इसे ₹80,000 से कम में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं ₹61,999 वाला OnePlus 15R ₹55,000 से कम और ₹57,999 वाला OnePlus 13s ₹50,000 से कम में मिल सकता है।

इसके अलावा iQOO 15 की कीमत ₹76,999 से घटकर ₹70,000 से कम और iQOO 15R की ₹60,999 से घटकर ₹50,000 से कम होने की उम्मीद है। OnePlus Nord 6 भी ₹52,999 की लिस्ट कीमत के मुकाबले ₹40,000 से कम में आ सकता है।

Advertisement

Amazon ने Premium कैटेगरी में Samsung Galaxy A56, OnePlus Nord CE 6, iQOO Z11, OnePlus Nord 6, Oppo Reno 15 और Redmi Note 15 Pro+ जैसे फोन को शामिल किया है। वहीं कम कीमत वाले फोन की कैटेगरी में Samsung Galaxy M17, Galaxy A17, Redmi Note 17, Redmi Note 15, OnePlus N6 और Realme Narzo 100x 5G जैसे मॉडल शामिल हैं।

Amazon Great Indian Festival 2026 Sal: Bank Offers

Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह फायदा योग्य EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए शॉपिंग करने वालों को फ्लैट 5% कैशबैक मिलेगा।

Advertisement

Amazon की मुख्य सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल फोन की ऊपर बताई गई सेल कीमतों को संभावित माना जाना चाहिए, क्योंकि अंतिम ऑफर और कीमतों की जानकारी Amazon की सेल शुरू होने के समय सामने आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.