Amazon Fab Phones Fest: Samsung Galaxy M30, Honor 9N, Mi A2 समेत कई फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Amazon Fab Phones Fest: अमेजन फैब फोन फेस्ट सेल में Samsung Galaxy M30, Galaxy M20, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2019 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30 में हैं तीन रियर कैमरे
  • Honor 9N में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy M20 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है

Amazon Fab Phones Fest: Samsung Galaxy M30, Mi A2 समेत कई फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Amazon Fab Phones Fest: अमेजन फैब फोन फेस्ट सेल का आगाज़ हो चुका है, याद करा दें कि Flipkart Month End Mobiles Fest सेल 26 अगस्त से शुरू हुई है। Amazon Sale 30 अगस्त तक चलेगी, सेल के दौरान मोबाइल और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। अमेजन ने HDFC बैंक के साथ हाथ मिलाया है, इसका मतलब एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट और डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अमेजन पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और मोबाइल की खरीदी पर टोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी हैं।

Samsung Galaxy M30 (4 जीबी + 64 जीबी) की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। कटौती के बाद सैमसंग गैलेक्सी एम30 (रिव्यू) का यह मॉडल 13,990 रुपये में मिल रहा है। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,990 रुपये, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम20 (रिव्यू) के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,990 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Amazon Fab Phones Fest सेल 30 अगस्त तक चलेगी

Honor 9N (रिव्यू) का 4 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, याद करा दें कि हॉनर 9एन को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 4 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Redmi Y2 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi 6 (3 जीबी + 64 जीबी) 6,999 रुपये, Redmi 6A (रिव्यू) (2 जीबी + 16 जीबी) 6,199 रुपये और Redmi 6 Pro (रिव्यू) (4 जीबी+ 64 जीबी) 8,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती के बाद इसे 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। शाओमी मी ए2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement

प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी हैं विकल्प। Apple iPhone XR को 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। Huawei Mate 20 Pro, Oppo R17, Honor View 20, Oppo Reno, LG V40 और Oppo R17 Pro को भी कम कीमत के साथ अमेजन पर लिस्ट किया गया है।  

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Huawei P30 Pro के साथ 20,990 रुपये की कीमत वाली Huawei Watch GT फ्री दी जा रही है। अगर आप OnePlus 7 या OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अमेजन पर 12 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.