अल्काटेल वनटच पिक्सी 4 सीरीज के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2016 16:21 IST
अल्काटेल ने 8 इंच डिस्प्ले वाले विंडोज 10 मोबाइल पर आधारित वनटच पिक्सी 3 (8) 4जी लॉन्च करने के बाद तीन नए हैंडसेट और एक एंड्रॉयड टैबलेट पेश किया है। कंपनी ने इस दौरान एक चिल्ड्रन वाच की भी घोषणा की। कंपनी ने फिलहाल पिक्सी 4 डिवाइस की कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, यह ज़रूर कहा है कि हैंडसेट और टैबलेट बुधवार से बाज़ार में उपलब्ध होंगे।

अल्काटेल वनटच पिक्सी 4 (7) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला टैबलेट है। इसमें 7 इंच का (1024x600 पिक्सल) का डिस्प्ले है। टैबलेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8321 प्रोसेसर और 1 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 2580 एमएएच की बैटरी। टैबलेट वॉयस कालिंग के अलावा जीएसएम 3जी नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।

अल्काटेल वनटच पिक्सी 4 (6) में 6 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस फैबलेट में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। 4जी एलटीई फ़ीचर के साथ आने वाले एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित इस फैबलेट में 2580 एमएएच की बैटरी है।
 

अल्काटेल वनटच पिक्सी 4 (4) एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला एक और हैंडसेट है। इसमें 4 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (854x480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580एम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इस हैंडसेट में रैम और स्टोरेज के लिए दो विकल्प होंगे। पहला वर्ज़न 516 एमबी रैम और 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि दूसरा 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। वनटच पिक्सी 4 (4) के एक वर्ज़न में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दूसरे वर्ज़न में 5 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement
 
अल्काटेल वनटच पिक्सी 4 (3.5) में 3.5 इंच का एचवीजीए डिस्प्ले है। इसमें 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर मीडियाटेक एमटी6572एम प्रोसेसर के साथ 512 एमबी का रैम दिया गया है। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।
Advertisement

कंपनी ने बच्चों के लिए अल्काटेल केयरटाइम वाच भी पेश किया। इस स्मार्टवाच में 0.95 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह जीपीएस ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।

इन सबके अलावा अल्काटेल ने आखिकार विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले अपने टैबलेट के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया। वनटच पिक्सी 3 (8) 4जी के विंडोज 10 मोबाइल वर्ज़न में 8 इंच (1280x800 पिक्सल) का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 304 जीपीयू और 1 जीबी रैम दिया गया है। यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.