अल्काटेल वनटच आइडल 3सी और पिक्सी फर्स्ट स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 7 सितंबर 2015 11:07 IST
अल्काटेल ब्रांड ने बर्लिन में चल रहे आईएफए ट्रेड शो 2015 में कई नए डिवाइस पेश किए। कंपनी ने पहले चार नए स्मार्टफोन, एक स्मार्टवाच और 17.3 इंच का टैबलेट लॉन्च किया था। अब कंपनी ने वनटच आइडल 3 का नया वेरिएंट आइडल 3सी, बजट पिक्सी फर्स्ट स्मार्टफोन और पिक्सी 3 (10) टैबलेट पेश किया।

अल्काटेल वनटच आइडल 3सी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हैंडसेट स्वेपेबल कवर के साथ आता है। ये कवर व्हाइट, रेड, ग्रीन और यलो कलर के होंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन पूरी तरह से रिवर्सेबल नेचर का है, यानी फोन को उल्टा पकड़के भी कॉल का जवाब दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 64 बिट ऑक्टा-कोर 1.5गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ आएगा। साथ में मौजूद होगा 2जीबी रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। डिवाइस 16जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी) के लिए सपोर्ट मौजूद है। आइडल 3सी में 2910एमएएच की बैटरी है।
एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले अल्काटेल वनटच पिक्सी फर्स्ट मार्केट में कंपनी के पिक्सी रेंज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। वनटच पिक्सी फर्स्ट स्मार्टफोन डुअल-सिम डिवाइस है। इसमें 4 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है और यह 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम 7731 चिपसेट से पावर्ड है। इसके साथ 512एमबी का रैम भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.