अल्काटेल वनटच फ्लैश 2 स्मार्टफोन 22 सिंतबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 9 सितंबर 2015 18:45 IST
अल्काटेल वनटच का फ्लैश 2 स्मार्टफोन 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने दी। कंपनी ने बताया है कि अल्काटेल वनटच फ्लैश 2 को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया जाएगा।

मीडिया को भेजे ईमेल में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है कि वनटच फ्लैश 2 स्मार्टफोन में 5 इंच का डिस्प्ले होगा। कंपनी द्वारा भेजे गए हैंडसेट के टीज़र इमेज पर लिखा है, "द पावर ऑफ ग्रीन"। तस्वीर में रियर कैमरे के सेंसर के चारो ओर बना मेटल रिम भी नज़र आ रहा है।

आपको बता दें कि अल्काटेल वनटच फ्लैश को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। सिंगल सिम अल्काटेल वनटच फ्लैश आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। स्मार्टफोन में 1.4गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटीके6592एम प्रोसेसर, 1जीबी का रैम, एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/एज, जीपीएस, 3जी और 3200एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने पिछले साल वनटच फ्लैश को सैमसंग गैलेक्सी नोट 'किलर' करार दिया था। हम उम्मीद कर सकते हैं कि नए वनटच फ्लैश2 में ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन होंगे।

इस महीने की शुरुआत में अल्काटेल वनटच ने आईएफए 2015 ट्रेड शो में कई डिवाइस लॉन्च किए। इवेंट में अल्काटेल वनटच पॉप स्टार, वनटच पॉप अप, वनटच आइडल 3सी, पिक्सी फर्स्ट और वनटच गो प्ले स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। इसके अलावा वनटच गो वाच स्मार्टवाच और 17.3 इंच का वनटच एक्सेस टैबलेट पेश किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.