अल्काटेल फ्लैश प्लस 2 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2016 17:54 IST
अल्काटेल ने अपना नया स्मार्टफोन फ्लैश प्लस 2 लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 2014 में लॉन्च हुए फ्लैश प्लस का अपग्रेडेड फोन है। इस स्माईटफोन को कंपनी की साइट पर कीमत, स्पेसिफिकेशन व उपलब्धता की जानकारी के साथ लिस्ट कर दिया गया है।

अल्काटेल फ्लैश प्लस 2 स्मार्टफोन दो वेरिएंट में मिलेगा। फ्लैश प्लस 2 स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 160 डॉलर (करीब 10,600 रुपये) जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 190 डॉलर (12,680 रुपये) होगी। फिलहाल यह स्मार्टफोन फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, और थाइलैंड में मिलेगा।
Advertisement

अल्काटेल के इस 4जी स्मार्टफोन में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का ओजीएस डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755) प्रोसेसर है। अल्काटेल फ्लैश प्लस 2 में इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

बात करें कैमरे की तो अल्काटेल फ्लैश प्लस 2 स्मार्टफोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा कैमरे में अल्ट्रा-फास्ट 0.3 सेकंड फोकस के लिए पीडीएएफ (फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस) दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए अपर्चर एफ/2.2, एलईडी फ्लैश और वाइड एंगल लेंस (84 डिग्री) के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

डिस्प्ले के नीचे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसके 0.5 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। अल्काटेल फ्लैश प्लस 2 फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे फोन 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। फोन का डाइमेंशन 152.6×76.4×8.2 मिलीमीटर और वजन 157 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस जैसे फीचर सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Alcatel, Alcatel Mobile, Alcatel Smartphone, Alcatl Flash Plus 2, A
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.