Alcatel 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Alcatel का लेटेस्ट स्मार्टफोन फुलव्यू डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 2000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।

Alcatel 1 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Alcatel 1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है
  • अल्काटेल 1 में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर है
  • Alcatel 1 में जान फूंकने का काम करती है 2000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Alcatel 1 बजट स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी अल्काटेल 1 बजट सीरीज़ का हिस्सा है जिसे टीसीएल ने साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस लाइनअप का पहला हैंडसेट Alcatel 1X था जिसे पहले एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन के तौर पर उतारा गया था। यह एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) के अलावा चुनिंदा गूगल ऐप्स के साथ आता है जिन्हें बजट हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। Alcatel 1 के भी स्पेसिफिकेशन और फीचर कुछ ऐसे ही हैं, लेकिन कीमत कम है। Alcatel का लेटेस्ट स्मार्टफोन फुलव्यू डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 2000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
 

Alcatel 1 की कीमत

अल्काटेल 1 की कीमत करीब 6,200 रुपये है। इसे चुनिंदा मार्केट में जुलाई 2018 से उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। फोन को मेटालिक ब्लैक, मेटालिक ब्लू और मेटालिक गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Alcatel 1 स्पेसिफिकेशन

एक सिम वाला Alcatel 1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है। स्मार्टफोन में 5 इंच का क्यूएचडी+ (480x960 पिक्सल) फुलव्यू 18:9 डिस्प्ले है। अल्काटेल 1 में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.28 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। अल्काटेल 1 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसे 8 मेगापिक्सल में इंटरपोलेट किया जा सकता है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। अन्य फीचर में सोशल स्क्वेयर, इंस्टेंट कॉलाज, वन-हैंडेड मोड और फोटो बूथ शामिल हैं। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Alcatel 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

Alcatel 1 में जान फूंकने का काम करती है 2000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। बैटरी को चार्ज होने में करीब 3 घंटे 24 मिनट लगते हैं। अल्काटेल 1 का डाइमेंशन 137.6x65.7x9.8 मिलीमीटर और वज़न 134 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक 6739
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन480x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Alcatel
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »