Airtel Xstream Box और Airtel Xstream Stick भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

Airtel Xstream Box और Airtel Xstream Stick को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स और एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक के बारे में।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Box, Xstream Stick Price है 3,999 रुपये
  • एयरटेल टीवी ऐप का नाम बदलकर किया था Airtel Xstream
  • एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स और एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक के बारे में जानें

Airtel Xstream Box और Airtel Xstream Stick भारत में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

Airtel Xstream Box और Airtel Xstream Stick को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कुछ समय पहले एयरटेल ने अपने Airtel TV प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर एयरटेल एक्सट्रीम कर दिया था। कंपनी ने बताया कि यूज़र वेब पर भी स्ट्रीमिंग सर्विस को एक्सेस कर पाएंगे। Jio Fiber के व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने से पहले एयरटेल ने एक्सट्रीम बॉक्स और एक्सट्रीम स्टिक से पर्दा उठा दिया है। आइए अब आपको Airtel Xstream Box और Airtel Xstream Stick की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन, सब्सक्रिप्शन प्लान और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Airtel Xstream Box

इसे एयरटेल एक्सट्रीम 4K हाइब्रिड बॉक्स के रूप में भी जाना जाता है। भारत में एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। मौजूदा Airtel Digital TV ग्राहक यदि नए सेट-टॉप बॉक्स में अपग्रेड करते हैं तो उन्हें डिस्काउंट दिया जाएगा और वह इसे 2,249 रुपये में खरीद सकेंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स एक साल के सब्सक्रिप्शन ( कीमत 999 रुपये) के साथ आएगा, इसके अलावा एक महीने का एचडी डीटीएच पैक का सब्सकिप्शन भी मिलेगा।
Advertisement

Airtel Xstream Box को एयरटेल रिटेल स्टोर्स, एयरटेल डॉट इन, Flipkart, Amazon), Croma और विजय सेल्स से खरीदा जा सकेगा। एयरटेल एक्सट्रीम सेट-टॉप बॉक्स के साथ यूज़र को सैटेलाइन टीवी और ओटीटी कंटेंट सपोर्ट मिलेगा। याद करा दें कि 2017 में लॉन्च हुए Airtel Internet TV सेट-टॉप बॉक्स पहले ही इस सर्विस को प्रदान करता है।

एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स खरीदने वाले यूज़र 500 से अधिक टीवी चैनल में से अपनी पसंदीदा चैनल चुन सकते हैं, साथ ही वह एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के माध्यम से भी कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि ओटीटी कंटेंट पार्टनर में ZEE5, Hooq, Hoi Choi, Eros Now, HungamaPlay, ShemarooMe, अल्ट्रा और Curiosity Stream शामिल है। इसके अलावा यूज़र Wynk Music लाइब्रेरी में 6 मिलियन से अधिक गानों को एक्सेस कर पाएंगे।
Advertisement

सेट-टॉप बॉक्स Android 9.0 Pie पर चलता है, यह यूज़र को Google Play Store का एक्सेस प्रदान करता है। गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से यूज़र Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं। एयरटेल इंटरनेट टीवी सेट-टॉप बॉक्स की तरह, एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा वाई-फाई कनेक्टिविटी और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। नेटफ्लिक्स, अमेजन और यूट्यूब बटन के अलावा यूनिवर्सल रिमोट में गूगल असिस्टेंट वॉयस सर्च फीतर मिलेगा।
 

Airtel Xstream Stick

एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक में आपको डीटीएच चैनल का एक्सेस तो नहीं मिलेगा लेकिन आपको एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स के कई फीचर्स जरूर मिलेंगे। यह केवल डिजिटल स्ट्रीमिंग सर्विस तक सीमित है। डिवाइस में Airtel Xstream ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेगा जो आपको ऊपर बताए गए ओटीटी पार्टनर के कंटेंट का एक्सेस प्रदान करेगा, साथ ही यूज़र को गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट भी मिलेगा। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है।
Advertisement
 

कंपनी का दावा है कि एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर और ब्लूटूथ वर्जन 4.2 के साथ वॉयस सर्च-ऐनेबल रिमोट मिलेगा। भारत में Airtel Xstream Stick Price की कीमत 3,999 रुपये है। एयरटेल थैंक्स प्लेटिनम और गोल्ड ग्राहकों को कंटेंट सब्सक्रिप्शन प्लान का एक्सेस मिलेगा, वहीं अन्य यूज़र को एक महीने के लिए प्लान मुफ्त दिया जाएगा। इसके बाद वार्षिक सब्सक्रिप्शन लेने के लिए 999 रुपये का भुगतान करना होगा।

एयरटेल एक्सट्रीम स्टिक को फ्लिपकार्ट और Airtel.in से खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ग्राहक चाहें तो डिवाइस को एयरटेल रिटेल स्टोर, क्रोमा और विजय सेल्स से खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.