Airtel Broadband यूज़र्स के लिए Airtel Xstream Box मात्र 1,500 रुपये में

मार्केट में एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स की टक्कर ACT Fibernet के ACT Stream TV 4K और Reliance Jio के Fiber Set-Top Box से होगी। एयरटेल 4K रिजॉल्यूशन में 500 से अधिक टीवी चैनल और फिल्मों के साथ-साथ 13 भाषाओं में वेब शोज़ की सुविधा देती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fiber यूज़र्स को डिस्काउंटेड कीमत में मिलेगा Airtel Xstrea
  • Airtel Xstream स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स की असल कीमत 3,639 रुपये है
  • 2,249 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत में मिलेगा एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स

एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है Airtel Xstream Box

Airtel अपने ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 1,500 रुपये के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ Xstream Box ऑफर कर रही है। बता दें, कुछ महीने पहले टेलीकॉम कंपनी ने One Airtel Plan सब्सक्राइबर्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर के तहत एंड्रॉयड आधारित सेट टॉप बॉक्स (STB) की सुविधा प्रदान की थी, जिसके बाद ही अब यह नई घोषणा की गई है। ब्रॉडबैंड यूज़र्स के अलावा, रेगुलर Airtel Thanks App यूज़र्स के लिए भी एक ऑफर पेश किया गया है, जिसके तहत उन्हें एक्सट्रीम बॉक्स डिस्काउंटेड कीमत में मिलेगा। एक्सट्रीम बॉक्स की असल कीमत 3,639 रुपये है, लेकिन एयरटेल थैंक्स ऐप यूज़र्स को यह अब 2,249 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। लेटेस्ट ऑफर्स एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स के यूज़र बेस बढ़ाने में मदद करेंगे, जो एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है और जिसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंड सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं।

Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड यूज़र्स को Airtel Thanks App के माध्यम से इस एक्सट्रीम बॉक्स ऑफर की जानकारी दी जा रही है, जिसके लिए सभी को नोटिफिकेशन ज़ारी किए जा रहे हैं। इस ऑफर के तहत ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 1,500 रुपये के रिफंडेबल डिपॉज़िट के साथ यह एक्सट्रीम बॉक्स खरीदने का मौका मिलेगा। इसका मतलब यह है कि एयरटेल ब्रॉडबैंड यूज़र्स 1500 रुपये की राशि देकर इस स्मार्ट STB को न केवल डिस्काउंटेड कीमत पर खरीद सकते हैं, बल्कि वह इसके वापस करके रिफंड भी पा सकते हैं।
Advertisement

Direct-to-home (DTH) फोकस ब्लॉग DreamDTH सबसे पहले इस नए ऑफर की जानकारी दी। हालांकि, Gadgets 360 ने भी स्वतंत्र रूप से Airtel Xstream Fibre यूज़र्स के लिए पेश किए गए इस ऑफर की मौजूदगी की जांच की।
 


जो ग्राहक इस ऑफर के तहत एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स खरीदना चाहते हैं, उन्हें कुल मिलाकर 1,951 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। जिसमें एक्सट्रीम बॉक्स की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ-साथ 129 चैनल्स का मासिक शुल्क भी शामिल होगा। आपको बता दें, इस ऑफर के साथ-साथ एयरटेल पहले 3 महीने तक के लिए Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दे रहा है।

एयरटेल मई में One Airtel plan सब्सक्राइबर्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर लेकर आया था, जिसके तहत एक्सट्रीम बॉक्स इसी तरह के 1500 रुपये के सिक्योरिटी अमाउंट के साथ पेश किया गया था। यह ऑफर 899 रुपये और 1,349 रुपये के प्लान तक सीमित था।
Advertisement

एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ऑफर के अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, कंपनी अपने Airtel Thanks app यूज़र्स के लिए भी एक ऑफर पेश कर रही है, जिसके तहत उन्हें एक्सट्रीम बॉक्स डिस्काउंटेड कीमत में मिलेगा। एक्सट्रीम बॉक्स की असल कीमत 3,639 रुपये है, लेकिन एयरटेल थैंक्स ऐप यूज़र्स को यह अब 2,249 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, यह ऑफर नॉन-रिफंडेबल है।
Advertisement

गौरतलब है कि मार्केट में एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स की टक्कर ACT Fibernet के ACT Stream TV 4K और Reliance Jio के Fiber Set-Top Box से होगी। एयरटेल 4K रिजॉल्यूशन में 500 से अधिक टीवी चैनल और फिल्मों के साथ-साथ 13 भाषाओं में वेब शोज़ की सुविधा देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.