Airtel के इस प्लान में मिल रहा है दोगुना टॉक टाइम

65 रुपये वाले Airtel कॉम्बो प्रीपेड रीचार्ज पैक में कुछ सर्कल में दोगुना टॉक टाइम का फायदा नहीं मिल रहा है। इन सर्कल में 65 रुपये वाले एयरटेल पैक के साथ 55 रुपये टॉक टाइम मिल रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 18:23 IST
ख़ास बातें
  • 200 एमबी डेटा भी मिलता है 65 रुपये वाले Airtel Combo Plan में
  • 28 दिनों की वैधता के साथ आता है यह प्लान
  • लोकल और एसटीडी कॉल का शुल्क 60 पैसे प्रति मिनट होगा

Airtel Rs. 65 Combo Plan

Airtel ने अपने 65 रुपये वाले कॉम्बो प्रीपेड रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव किए हैं। चुनिंदा सर्कल में अब इस पैक के साथ ज्यादा टॉक टाइम मिलेगा। बदलाव के बाद चुनिंदा यूज़र्स को एयरटेल प्लान में 130 रुपये टॉक टाइम मिल रहा है जबकि पहले 65 रुपये टॉक टाइम दिया जाता था। मुंबई सहित कुछ सर्कल में इस प्लान में मात्र 55 रुपये टॉक टाइम मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, असम और हरियाणा सहित कई अन्य सर्कल में इस प्लान में 130 रुपये टॉक टाइम दिया जा रहा है। इस प्लान में डेटा भी मिलता है।

बदलाव के बाद 65 रुपये वाले एयरटेल कॉम्बो प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डेटा की सीमा 200 एमबी है। Airtel सब्सक्राइबर्स 130 रुपये टॉक टाइम का फायदा उठा सकेंगे। इस प्लान में लोकल और एसटीडी कॉल का शुल्क 60 पैसे प्रति मिनट होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस पैक को बीते साल लॉन्च किया गया था। लॉन्च के वक्त इस प्लान में एयरटेल के ग्राहकों को 65 रुपये टॉक टाइम और 200 एमबी डेटा मिलता था। वैधता 28 दिनों की थी। इसका मतलब टॉक टाइम दोगुना हो गया है।
 

Airtel plan में यह बदलाव चुनिंदा सर्कल के लिए


टेलीकॉम टॉक ने इस संबंध में सबसे पहले जानकारी दी। असम, बिहार-झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर, ओडीसा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सर्कल में टॉक टाइम दोगुना हो गया है।

कुछ सर्कल में दोगुना टॉक टाइम नहीं दिया गया है। इन जगहों पर 65 रुपये वाले एयरटेल प्लान में 55 रुपये टॉकटाइम और 200 एमबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इन सुविधाओं के साथ प्लान आंध्र-प्रदेश-तेलंगाना, कोलकाता, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई और मुंबई में लाइव है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.