Airtel vs Jio: किसका 129 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है बेस्ट? ये रहा जवाब...

Airtel के 129 रुपये के पैक में Amazon Prime Video Mobile Edition, Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream एक्सेस प्राप्त होता है। जबकि जियो पैक में आपको Jio apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें JioTV और JioCinema के अलावा भी काफी कुछ शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Airtel के पैक में मिलता है 1 जीबी डेटा
  • Jio के पैक में मिलेगा 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • दोनों प्लान की वैधता में भी है अंतर

Airtel और Reliance Jio दोनों प्रदान करते हैं 129 रुपये का रीचार्ज प्लान

Airtel और Reliance Jio कंपनी मार्केट में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स की लिस्ट लगभग एक समान ही है, जिसमें वह एक समान ही बेनेफिट पेश करती हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच की टक्कर का लाभ मोबाइल फोन यूज़र्स को होता है, क्योंकि उन्हें अंत में प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्राप्त होते हैं। यदि आप दोनों ही कंपनियों के किफायती प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो बाकि प्लान्स से इत्तर एयरटेल और जियो का एक 129 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक है। इस पैक की कीमत भले ही दोनों कंपनियों की समान हो, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनेफिट अलग-अलग है। बेनेफिट्स के अलावा एयरटेल व जियो के 129 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता भी अंतर है। तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि कौन-सी टेलीकॉम कंपनी का 129 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए पैसा वसूल साबित होगा। यह जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

आपकी सहूलियत के लिए इस लेख में हमने Airtel के 129 रुपये वाले प्रीपेड पैक की तुलना Jio के 129 रुपये के पैक से की है, ताकि आप समझ सकें कि दोनों में से कौन-सी कंपनी का पैक आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
Advertisement
 

Airtel vs Jio Rs. 129 prepaid recharge pack

Airtel के 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी फ्री डेटा और 300 SMS मैसेज बेनेफिट मिलता है। यह सभी बेनेफिट 24 दिन की वैधता के साछ प्राप्त होते हैं। वहीं इसके विपरित 129 रुपये के जियो प्रीपेड पैक में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 SMS मैसेज मिलते हैं। लेकिन इस पैक में डेटा बेनेफिट 1 जीबी अतिरिक्त है, जिसका मतलब है कि इस पैक में यूज़र्स को 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यही नहीं इसके अलावा इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। ऐसे में कुल मिलाकर जियो पैक आपके लिए ज्यादा लाभदायक है, जिसमें आपको 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ 4 दिन की वैधता का फायदा हो रहा है। 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा कोटा खत्म होने के बाद जियो यूज़र्स की डेटा स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। जबकि एयरटेल में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्रति MB 50 पैसा शुल्क लिया जाएगा।

Airtel के 129 रुपये के पैक में Amazon Prime Video Mobile Edition, Hellotunes, Wynk Music और Airtel Xstream एक्सेस प्राप्त होता है। जबकि जियो पैक में आपको Jio apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें JioTV और JioCinema के अलावा भी काफी कुछ शामिल है।
Advertisement

अपने मोबाइल ऑपरेटर के रीचार्ज प्लान यहां क्लिक करके करें चेक।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.