Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान के साथ अब मिलेगा कॉम्पलिमेंट्री 1Gbps वाई-फाई राउटर

प्लान में जोड़े गए नए वाई-फाई राउटर के अलावा, 3,999 रुपये के एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान में कॉम्पलिमेंट्री एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी मिलता है। इस बॉक्स में 550 टीवी चैनल्स एक्सेस और Airtel Xstream app लाइब्रेरी से ओटीटी कॉन्टेंट एक्सेस मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जनवरी 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • 3,999 रुपये के Airtel Xstream प्लान के साथ मिलता है Airtel Xstream Box
  • Amazon Prime Video और ZEE5 सब्सक्रिप्शन से भी लैस है प्लान
  • वाई-फाई राउटर में मिलता है 1Gbps वाईफाई

Airtel Xstream Fiber प्लान की कीमत 3,999 रुपये प्रतिमाह है

Airtel Xstream Fiber ब्रॉडबैंड प्लान के भारतीय यूज़र्स को कॉम्पलिमेंट्री 1Gbps 4x4 वाई-फाई राउटर दिया जाएगा, इस प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। ज्यादातर केस में यूज़र्स को गीगाबिट-फास्ट कनेक्टिविटी अनुभव प्राप्त नहीं होता, जिसका कारण हैं उनके घरों में इंस्टॉल ट्रेडिशनल राउटर और स्मॉल ऑफिसिस। इसी खामी को दूर करने के लिए, Airtel ने उन सभी यूज़र्स के लिए कॉम्पलिमेंट्री राउटर देने का फैसला लिया है जो 3,999 रुपये का एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान लेते हैं। इस ब्रॉडबैंड प्लान में 1Gbps स्पीड मिलती है और इसके साथ ही एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी कॉम्पलिमेंट्री मिलता है।

टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि 3,999 रुपये वाला Airtel Xstream Fiber प्लान लेने वाले सभी सब्सक्राइबर्स को कॉम्पलिमेंट्री 4x4 वाई-फाई राउटर दिया जाएगा, जो कि 1Gbps वाई-फाई डिलिवर करेगा। इससे यूज़र्स अपने प्लान का अधिकतम लाभ हासिल कर सकेंगे, जो कि 1Gbps स्पीड प्रदान करेगा। यह ऑफिस में कई ऐप्स को हाई-स्पीड कनेक्शन देने में मदद करेगा, जैसे कि स्टॉक ट्रेडिंग और ऑनलाइन कॉलेब्रेशन इत्यादि। इसके अलावा यह गेमिंग एक्सपीरियंस और एनिमेशन के स्तर को भी बढ़ाता है। यह बड़ी संख्या में एक साथ जुड़े डिवाइस के साथ घर से काम व पढ़ाई करने के लिए भी लाभदायक है।
Advertisement

एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर वीआईपी प्लान की कीमत प्रतिमाह 3,999 रुपये है, जो कि 1Gbps स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल बेनेफिट भी मिलते हैं। प्लान में जोड़े गए नए वाई-फाई राउटर के अलावा, 3,999 रुपये के एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान में कॉम्पलिमेंट्री एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी मिलता है। इस बॉक्स में 550 टीवी चैनल्स एक्सेस और Airtel Xstream app लाइब्रेरी से ओटीटी कॉन्टेंट एक्सेस मिलता है, जिसमें 10,000 से ज्यादा फिल्में और शोज़ शामिल हैं। इस प्लान में Amazon Prime Video और ZEE5 सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.