Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ Pulse 2 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Ai+ Pulse 2 FE में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट है।

Ai+ Pulse 2 FE में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है। Pulse 2 FE में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Ai+ Pulse 2 FE के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Pulse 2 FE Price

Ai+ Pulse 2 FE के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर के ऑप्शन में आता है।

Ai+ Pulse 2 FE Features & Specifications

Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच की HD+ IPS पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 263 ppi है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 चिपसेट के साथ Mail G52 MC दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pulse 2 FE के रियर में HDR सपोर्ट वाला एआई एसिस्टेड 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  अन्य फीचर्स में ड्यूल माइक्रोफोन नॉयज कैंसलेशन मिलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 165.72 मिमी और वजन 199 ग्राम है। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर (जी सेंसर), प्रोक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G VOLTE, 5G, जीपीएस, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ai

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.