50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच की V-Notch डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ Nova 2 Ultra में 6.78 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Ai+ Nova 2 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच की V-Notch डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra लॉन्च कर दिए हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Nova सीरीज के दोनों ही फोन 6000mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQ OS के साथ आते हैं। यहां हम आपको Ai+ Nova 2 और Ai+ Nova 2 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Nova 2, Nova 2 Ultra Price

Ai+ Nova 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं Ai+ Nova 2 Ultra के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 14,999 रुपये है। Ai+ Nova 2 की बिक्री 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं Nova 2 Ultra की बिक्री 17 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। Nova 2 यह फोन बैंगनी, हरा, गुलाबी, नीला, काला रंग में आता है, जबकि Nova 2 Ultra नीला, हरा, बैंगनी, काला, लाल कलर में आता है।

Ai+ Nova 2 Specification

Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच की V-Notch डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm @ 2.3GHz के साथ Mali-G57 MP2 दिया गया है। इस फोन में 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज के विकल्प हैं। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2  के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NSA+SA, ब्लूटूथ 5.0,ड्यूल बैंड वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

Ai+ Nova 2 Ultra Specification

Ai+ Nova 2 Ultra में 6.78 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 4nm दिया गया है। इस फोन में 6GB+128GB / 8GB+128GB स्टोरेज मिलती है। इस फोन में  6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 Ultra  के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में ड्यूल स्पीकर और वीसी कूलिंग शामिल है। यह फोन NxtHalo, खास गेमिंग ट्रिगर और शॉर्टकट कस्टमाइजेशन शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.