Acerone Liquid S162E4, Liquid S272E4 जल्द देंगे दस्तक, भारत में हुए लिस्ट, जानें फीचर्स

Acerone जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Acerone जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आने वाला है।
  • Acerone Liquid S162E4 में 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।
  • Acerone Liquid S272E4 में एक बड़ी 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Acerone Liquid S162E4 में 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Acerone

Acerone जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। Acerone Liquid S162E4 और Liquid S272E4 स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन लिस्ट हो गए हैं। वर्तमान में Acerone Liquid S162E4, Liquid S272E4  की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऑनलाइन लिस्टिंग से डिजाइन के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टअप Indkal टेक्नोलॉजी ने Acer टेक्नोलॉजी के साथ बीते साल एसर ब्रांडेड स्मार्टफोन के डिजाइन,मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए हाथ मिलाया था। यहां हम आपको आगामी Acerone Liquid S162E4 और Liquid S272E4 स्मार्टफोन के विस्तार से बता रहे हैं।


Acerone Liquid S162E4 Specifications


Acerone Liquid S162E4 भारत में Acerpure की वेबसाइट पर लिस्ट है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस फोन में मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.4 मिमी, चौड़ाई 76.9 मिमी, मोटाई 8.95 मिमी और वजन 179 ग्राम है।


Advertisement
Acerone Liquid S272E4 Specifications


Acerone Liquid S272E4 में एक बड़ी 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सिक्योरिटी के साथ 350 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो G36 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 171 मिमी, चौड़ाई 78.6 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी वजन 200 ग्राम है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.