Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा

इस लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में नैरो डिस्प्ले बेजेल्स और 180 डिग्री हिंज है जिससे स्क्रीन को फ्लैट रखा जा सकता है। इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए दो SSD स्लॉट हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2026 23:07 IST
ख़ास बातें
  • Acer TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच का डिस्प्ले है
  • इस लैपटॉप में Windows Hello सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल IR वेबकैम है
  • इसमें डेटा के प्रोटेक्शन के लिए हार्डवेयर-बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स हैं

इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए दो SSD स्लॉट हैं

Photo Credit: Acer

कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Acer ने भारत में TravelLite TL44-53M-G2 लैपटॉप को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच का डिस्प्ले है। इसमें Thunderbolt कनेक्टिविटी और Intel vPro टेक्नोलॉजी दी गई है। 

इस लैपटॉप की बिक्री Acer के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनल्स के जरिए की जाएगी। हालांकि, Acer ने इस लैपटॉप के कन्फिग्रेशन और प्राइस की जानकारी नहीं दी है। TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच फुल-HD IPS डिस्प्ले 16:10 आस्पेक्ट रेशो और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए दो SSD स्लॉट हैं। 

Advertisement

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में वीडियो कॉल्स के लिए Windows Hello सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल IR वेबकैम है। इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो और नॉयस-कैंसलिंग माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह Intel vPro टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे IT टीम रिमोट तरीके से डिवाइसेज में समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। इसमें बिजनेस डिवाइसेज और डेटा के प्रोटेक्शन के लि हार्डवेयर-बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में नैरो डिस्प्ले बेजेल्स और 180 डिग्री हिंज है जिससे स्क्रीन को फ्लैट रखा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, DisplayPort और USB चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप की थिकनेस 18 mm से कम और भार लगभग 1.4 किलोग्राम का है। 

भारत में इस वर्ष जून में Acer नेTravelLite TL24-54M बिजनेस लैपटॉप को लॉन्च किया था। यह लैपटॉप 64 GB तक के DDR5 RAM को सपोर्ट करता है। इसे PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ कन्फिगर किया जा सकता है। यह लैपटॉप Acer की FlexiCharger टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी अधिक चल सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए गए हैं। Acer TravelLite TL24-54M में 14 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ है। इसमें 180 डिग्री हिंज है जिससे डिस्प्ले को आसानी से पूरी तरह फ्लैट स्थिति में रखा जा सकता है।  TravelLite TL24-54M में Intel की नई टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Intel Core Series 3 प्रोसेसर है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.