Acer लॉन्च करेगी चार Windows 10 Mobile स्मार्टफोनः रिपोर्ट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 30 जुलाई 2015 13:49 IST
पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप बनाने के लिए मशहूर ताइवान की कंपनी एसर (Acer) ने इस साल मार्च में विंडोज फोन (Windows Phone) हैंडसेट लिक्विड एम220 (Liquid M220) लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी साल के अंत तक कम से कम चार विंडोज 10 मोबाइल (Windows 10 Mobile) हैंडसेट लॉन्च करेगी।

जर्मनी की वेबसाइट विनफ़्यूचर (WinFuture) के रोलेंड क्वेंट ने अपने ट्विटर प्रोफाइल (@rquandt) के जरिए जानकारी दी कि Acer इस साल IFA 2015 (4-9 सितंबर) इवेंट में चार विंडोज मोबाइल लॉन्च करेगी। वैसे इस पोस्ट में डिवाइस के स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गई, पर उम्मीद की जा रही है कि चारों हैंडसेट Microsoft के Windows 10 Mobile ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे।

अब देखना होगा कि Acer एक बार फिर Liquid M220 की तरह एंट्री-लेवल हैंडसेट लॉन्च करती है या साथ में मिड-रेंज और हाई-रेंज Window 10 Mobile हैंडसेट पेश किए जाते हैं। गौरतलब है कि Liquid M220 के लॉन्च के वक्त कंपनी ने कहा था कि यह डिवाइस Windows 10 में अपग्रेड हो सकेगा।

आपको याद दिला दें कि एसर लिक्विड एम220 (Acer Liquid M220) आउट ऑफ बॉक्स  Windows Phone 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें 4 इंच का WVGA (480x800 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, 1.2GHz dual-core प्रोसेसर और 512MB का रैम (RAM) है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद) और 1300mAh की बैटरी है।
Advertisement

खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अपने दो हाइएंड लूमिया हैंडसेट लूमिया 950 (Lumia 950) और लूमिया 950 एक्सएल (Lumia 950 XL) के जरिए Windows 10 Mobile ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च करने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.