Realme XT 730G भारत में लॉन्च होगा 17 दिसंबर को

Realme द्वारा भेजे गए आधिकारिक इनवाइट से पता चलता है कि स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस Realme XT 730G को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी एक्सटी 730जी में होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी होगा Realme XT 730G में
  • रियलमी एक्सटी 730जी भी होगा चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Realme X2 का भारतीय वेरिएंट होगा रियलमी एक्सटी 730जी

Realme XT 730G को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा Realme ने एक मीडिया इनवाइट के ज़रिए शुक्रवार को किया। देखा जाए तो रियलमी एक्सटी 730जी हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरिएंट होगा। मिड-रेंज सेगमेंट के इस हैंडसेट के साथ कंपनी अपना पहला ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च करेगी। यह साफ तौर पर ऐप्पल एयरपॉड्स से प्रेरित लगता है। Realme के नए ईयरबड्स का टीज़र पहले रियलमी इंडिया के सीईओ माधव शेठ ने जारी किया था। इस डिवाइस के कई कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए जा सकते हैं और इसमें ऐप्पल के एयरपॉड्स जैसा पैरीस्कॉप डिज़ाइन होगा।

Realme द्वारा भेजे गए आधिकारिक इनवाइट से पता चलता है कि स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस रियलमी एक्सटी 730जी को 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। इनवाइट में कंपनी के पहले ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स का भी ज़िक्र है। इसका टीज़र बीते महीने रियलमी एक्स2 प्रो के लॉन्च इवेंट के दौरान ही जारी किया गया था। इनवाइट में इस्तेमाल किए गए स्केच से प्रतीत होता है कि Realme ब्रांड के ईयरबड्स का डिज़ाइन ऐप्पल के एयरपॉड्स से प्रेरित होगा। इसके साथ एक छोटा चार्जिंग केस होगा, एलईडी लाइट के साथ।
 

रियलमी इंडिया के माधव शेठ ने शुक्रवार को अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके नए रियलमी वायरलेस बड्स की ओर इशारा दिया। यह पीले रंग का था। इसके अलावा नए रियलमी ईयरबड्स को ब्लैक और सफेद रंग में भी लाए जाने की संभावना है।
 

Realme XT 730G price in India (expected)

रियलमी एक्सटी 730जी के बारे में जानकारी सितंबर महीने में ही दी गई थी। इससे Realme XT के लॉन्च के साथ पर्दा उठाया गया था। यह स्मार्टफोन रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरिएंट होगा
Advertisement

भारत में रियलमी एक्सटी 730जी प्रोसेसर की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। रियलमी एक्स2 की कीमत चीनी मार्केट में 1,599 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) है। फोन पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलता है।
 

Realme XT 730G specifications (expected)

अगर रियलमी एक्सटी 730जी वाकई में रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरिएंट होगा। इसके स्पेसिफिकेशन भी एक समान होंगे। डुअल-सिम रियलमी एक्स2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन 91.9 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 6 जीबी/ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रियलमी एक्स2 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung GW1 सेंसर और एफ/ 1.8 लेंस से लैस है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर सेंसर इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आते हैं।

Realme X2 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर रियलमी एक्स2 का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30 वॉट VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
Advertisement

रियलमी एक्स2 का डाइमेंशन 158.7x75.2x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.