स्मार्टफोन चार्ज करते वक्त कभी ना करें ये गलतियां

किसी भी उपकरण की बैटरी एक निश्चित अवधि की एक्सपायरी डेट लेकर आती है। स्मार्टफोन के साथ भी ऐसा ही है। हालांकि, अगर आप अपने स्मार्टफोन को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी की लाइफ खुद-ब-खुद बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 17:47 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को चार्ज करते वक्त ध्यान रखने वालीं छोटी-छोटी बातें
  • इन टिप्स को अपनाकर आप दे सकते हैं फोन और फोन की बैटरी को लंबी लाइफ
  • फास्ट चार्जिंग और पूरी रात चार्जिंग करने से खराब होती है बैटरी

किसी भी उपकरण की बैटरी एक निश्चित अवधि की एक्सपायरी डेट लेकर आती है। स्मार्टफोन के साथ भी ऐसा ही है। हालांकि, अगर आप अपने स्मार्टफोन को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी की लाइफ खुद-ब-खुद बढ़ जाती है। चार्ज करने का तरीका और चार्जर, आपके फोन की बैटरी लाइफ तय करते हैं। हम आपको दे रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिनसे फोन की बैटरी खूब चलेगी और फोन भी सुरक्षित रहेंगे...

ऑरिजिनल चार्जर

 

तस्वीर - शाओमी चार्जर

लैपटॉप की तरह स्मार्टफोन भी यूनीवर्सल चार्जिंग इंटरफेस (माइक्रोयूएसबी पोर्ट) से लैस होते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा चार्जर इस्तेमाल करते हैं, जो ऑरिजिनल से मेल नहीं खाता तो बैटरी खराब होनी शुरू हो जाती है। अलग चार्जर इस्तेमाल करते हुए उसके आउटपुट वोल्टेज एंपेयर को ज़रूर देखना चाहिए। साथ ही सस्ते चार्जर भी इस्तेमाल करने से बचें। इन चार्जर में ओवरचार्जिंग या वोल्टेज के घटाव-बढ़ाव से निपटने की क्षमता नहीं होती। ये फोन की बैटरी को पूरी तरह खराब कर देते हैं।

Advertisement

फोन कवर

तस्वीर - स्मार्टफोन कवर

चार्जिंग के दौरान फोन की बैटरी थोड़ा-बहुत गर्म होती है। यदि फोन पर कवर है तो यह इस प्रक्रिया के बीच में बाधा बनता है। ऐसे में सुझाव दिया जाता है कि फोन का कवर अलग कर किसी मुलायम कपड़े पर फोन रख दें। इससे बैटरी के साथ-साथ फोन के डिस्प्ले को भी सुरक्षा मिलती है।

हमेशा फास्ट चार्जिंग

तस्वीर - फास्ट चार्जिंग हुआवे

Advertisement

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन, फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ रहे हैं लेकिन हर फोन के लिए फास्ट चार्जिंग मुफीद नहीं है। दरअसल, फास्ट चार्जिंग में फोन तक सीधे ज्यादा वोल्टेज पहुंचाए जाते हैं, जिससे तापमान अचानक तेज़ी से बढ़ने लगता है। हम सुझाव देंगे कि आम फोन के लिए साधारण चार्जिंग का विकल्प चुनें। साथ ही फोन की विशेषता के आधार पर चार्जर का चुनाव करें। अगर आपका फोन अचानक गर्म हो गया है तो पावर बटन को तब तक दबाए रखें, जब तक डिस्प्ले बंद ना हो जाए। इसके बाद फोन तभी ऑन करें, जब उसका तापमान, कमरे के तापमान के बराबर आ जाए।
Advertisement

रातभर चार्जिंग

तस्वीर - पिक्सल फोन चार्जर

कई बार आलस में हम और आप फोन को रातभर के लिए चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं। इससे असल में बैटरी पर बेहद बुरा असर पड़ता है। फोन ओवरचार्जिंग की वज़ह से ज्यादा गर्म हो सकता है। यहां तक कि बैटरी ब्लास्ट होने की संभावनाएं भी इससे पैदा होने लगती हैं।

फुल चार्ज

तस्वीर - इंटेक्स फोन (फाइल)

सलाह दी जाती है कि जब भी आप अपना फोन चार्ज करें, तो 80 फीसदी तक ही रखें। यह ज़रूरी नहीं होता कि हर बार फोन को 100% चार्ज किया जाए।

Advertisement

कभी भी चार्जिंग

तस्वीर - कार्बन फोन (फाइल)

Advertisement

जानकारों का सुझाव है कि फोन को बार-बार, कभी भी चार्जिंग पर ना लगाएं। जब फोन की बैटरी का स्तर 20 फीसदी या उससे नीचे हो, तभी चार्जर प्लग करें। बार-बार, बेवक्त चार्जिंग देने से फोन और बैटरी, दोनों के खराब होने का खतरा बना रहता है। कोशिश करें कि जब फोन का पूरा पावर खत्म हो जाए, तभी उसे चार्जिंग दें।

पावर बैंक का चुनाव

तस्वीर - शाओमी पावर बैंक

फोन को कहीं भी, कभी भी चार्जिंग देने की मंशा से कोई भी सादा पावर बैंक खरीदने से बचें। ऐसे पावर बैंक को प्राथमिकता दें, जिसमें वोल्टेज, शॉर्ट सर्किट, ओवर चार्जिंग जैसे पहलुओं का नियंत्रण फीचर दिया गया हो। ऐसे चार्जर फोन की बैटरी को नुकसान नहीं पहुंचाते और विपरीत परिस्थिति में यूज़र के काम भी आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.