6000mAh बैटरी, 8GB रैम, 48MP कैमरा के साथ DOOGEE S98 Pro 6 जून को होगा लॉन्च, मिलेगा 10 हजार सस्ता!

DOOGEE S98 Pro एक रग्ड स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मई 2022 10:10 IST
ख़ास बातें
  • DOOGEE S98 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी है
  • 33W अल्ट्राफास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है
  • फोन ऑक्टाकोर MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ आता है

6 जून के दिन सेल के दौरान फोन को 329 डॉलर (लगभग 25 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है।

Photo Credit: DOOGEE

रग्ड स्मार्टफोन के लिए मशहूर ब्रांड DOOGEE ने अपने लेटेस्ट अपकमिंग स्मार्टफोन DOOGEE S98 Pro की लॉन्च डेट और प्राइस से पर्दा उठा दिया है। कंपनी 6 जून को इस स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च करने जा रही है। वर्ल्ड प्रीमियर के दिन फोन पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। फोन में 48MP SONY IMX582 सेंसर प्राइमरी कैमरा के तौर पर दिया गया है। इसके साथ में 20MP SONY IMX350 सेंसर नाइट विजन कैमरा के रूप में दिया गया है। इसके अलावा भी फोन में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप भी एक सॉलिड स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं तो स्मार्टफोन के लॉन्च, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी सभी डिटेल्स नीचे दी जा रही हैं। 
 

DOOGEE S98 Pro price, availability

जैसा कि पहले बताया गया है, फोन का वर्ल्ड प्रीमियर 6 जून को होने जा रहा है। इसकी सेल भी 6 जून से ही शुरू होने जा रही है। इसे AliExpress, DoogeeMall और Linio शॉपिंग प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। फोन का रिटेल प्राइस 439 डॉलर (लगभग 34 हजार रुपये) है लेकिन कंपनी ने कहा है कि 6 जून के दिन फोन को 329 डॉलर (लगभग 25 हजार रुपये) में खरीदा जा सकता है। सेल 6 जून से 10 जून तक चलेगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। कंपनी ने फोन का टीजर भी यूट्यूब पर शेयर किया है। 
 

DOOGEE S98 Pro Specifications

DOOGEE S98 Pro एक रग्ड स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने कठिन से कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इससे भी हटकर इसमें यूनीक डिजाइन दिया गया है जो कि एलियन्स से प्रेरित है। फोन को यूरोपियन गुड डिजाइन अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसमें कई सारे सॉलिड फीचर्स दिए गए हैं। रियर कैमरा मॉड्यूल को एलियन के चेहरे जैसा डिजाइन किया गया है। फोन में 48MP SONY IMX582 सेंसर प्राइमरी कैमरा के तौर पर दिया गया है। इसके साथ में 20MP SONY IMX350 नाइट विजन कैमरा के रूप में दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा मॉड्यूल में एक खास फीचर प्रो-ग्रेड थर्मल सेंसर के रूप में दिया गया है। ट्रिपल सेंसर के साथ फोन डिटेल्ड पिक्चर लेने के अलावा नमी, बढ़े हुए तापमान, रुकावटों आदि का ठीक से पता लगा सकता है। इसमें डुअल स्पेक्ट्रम फ्यूज़न एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है जिससे मेन कैमरा और थर्मल कैमरा की इमेज को मिलाकर एक फोटो बनाई जा सकती है। मॉड्यूल के डिजाइन और फोन की थीम से मैच करता हुआ कंपनी ने एक एलियन प्रेरित प्रोटेक्टिव केस भी इसके साथ दिया है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Samsung S5K3P9SP सेंसर दिया गया है। 

फोन में 6.3 इंच फुलएचडीप्लस एलसीडी आईपीएस वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टाकोर MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ आता है। डिवाइस में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका सबसे सॉलिड फीचर IP68/ 69 K और MIL-STD-810G रेटिंग है जो इसे एक रग्ड स्मार्टफोन बनाता है। इससे यह डस्टप्रूफ, वॉटरप्रूफ बनता है और कठिन आउटडोर परिस्थितियों में भी टिका रह सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आता है। इसके अलावा यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। 
Advertisement

DOOGEE S98 Pro में 6000mAh की बड़ी बैटरी है जिसमें 33W अल्ट्राफास्ट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट है और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.