50MP कैमरा, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus 10 Pro मार्च में इस दिन होगा लॉन्च!

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एंड्रॉयड के लिए अब तक का सबसे पावरफुल चिप है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 10:19 IST
ख़ास बातें
  • टिप्स्टर योगेश बरार ने भारत के लिए OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट बताई है।
  • फोन में 6.7 इंच की एलटीपीओ (LTPO) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10 Pro का भारत में प्राइस 60,000 रुपये के करीब हो सकता है।
OnePlus 10 Pro का भारत में लॉन्च जल्द देखने को मिल सकता है। एक जाने माने टिप्स्टर ने भारत में इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया है। वनप्लस 10 प्रो को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है लेकिन इसका ग्लोबल लॉन्च अब बहुत नजदीक बताया गया है। खबर है कि OnePlus 10 Pro को भारत में इस बसंत में लॉन्च कर दिया जाएगा, जिसकी लॉन्च डेट भी एक टिप्स्टर ने कन्फर्म कर दी है। टिप्स्टर के मुताबिक, जल्द ही कंपनी भारत के लिए इसका टीजर भी लॉन्च करने वाली है। 

जाने माने टिप्स्टर योगेश बरार ने भारत के लिए OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। टिप्स्टर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि Apple का लॉन्च इवेंट तो हम देख चुके हैं, अब OnePlus 10 Pro के टीजर बाहर आने की उम्मीद की जा सकती है। कंपनी इसे 22 मार्च या 24 मार्च को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कयास लगाया गया था कि वनप्लस 10 प्रो भारत में होली के त्यौहार के समय लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अब इसका लॉन्च उसके एक हफ्ते के बाद बताया गया है। ये सभी संकेत बताते हैं कि फोन का भारत में लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। 

टिप्स्टर ने इसकी प्राइसिंग के बारे में भी बताया है। टिप्स्टर का मानना है कि फोन का प्राइस भी आकर्षक होगा। OnePlus 10 Pro का भारत में प्राइस 60,000 रुपये के करीब हो सकता है। समान स्पेसिफिकेशन के साथ मिलने वाले iQOO 9 Pro की कीमत 69,990 रुपये है। इस लिहाज से वनप्लस का यह लेटेस्ट डिवाइस कंपीटिटिव प्राइस पर लॉन्च होने की उम्मीद है। 

OnePlus 10 Pro की स्पेसिफिकेशन की बातें करें तो फोन में 6.7 इंच की एलटीपीओ (LTPO) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। डिस्प्ले रिजॉल्यूशन 3216 x 1440 पिक्सल का होगा। पैनल में Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन देखने को मिलेगा। इसमें Hasselblad की ओर से ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। फोन का प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का IMX789 सेंसर है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी दी गई है। इसका अल्ट्रावाइड लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका फील्ड ऑफ व्यू 150 डिग्री है। तीसरे लेंस के तौर पर 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस इसमें मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट भी है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है जो कि एंड्रॉयड के लिए अब तक का सबसे पावरफुल चिप है। इसके साथ डिवाइस में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। पावर के लिए फोन में 5,000mAh बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के अलावा 50W AirVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी की ओर से भारत में इसके लॉन्च के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है, लेकिन यह डिवाइस अब भारत में जल्द ही देखने को मिल सकता है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.