• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Pro 20 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Pro 20 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

Lava Blaze Pro को Lava Blaze का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने जुलाई में भारत में लॉन्च किया था।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Lava Blaze Pro 20 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

Lava Blaze Pro को Lava Blaze (फोटो में) का सक्सेसर बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • टीजर में फोन को चार कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया है
  • फोन में 5000mAh बैटरी बताई जा रही है
  • रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले होगा
विज्ञापन
Lava Blaze Pro लॉन्च डेट और कलर वेरिएंट्स की घोषणा कर दी गई है। घरेलू कंपनी Lava का यह फोन आने वाले हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी फोन को चार कलर वेरिएंट्स में मार्केट में उतारने जा रही है। फोन के लीक हुए रेंडर्स में इसके मल्टीपल कलर ऑप्शन और 50 मेगापिक्सल का रियर ट्रिपल कैमरा यूनिट दिखाया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी बताई जा रही है। 

लावा की ओर से Twitter पर ऑफिशिअल अकाउंट पोस्ट में Lava Blaze Pro फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म की गई है। Lava Blaze Pro 20 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे चार कलर वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी जिनको पोस्ट में टीज किया गया है। हालांकि, अभी तक कलर्स के नाम कंपनी कन्फर्म नहीं किए हैं। देखने से पता चलता है कि इसमें ब्लू, गोल्डन, मिंट ग्रीन और मस्टर्ड येलो के शेड्स हैं। फोन के टीजर वीडियो में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर देखा जा सकता है। 

फोन को कंपनी ने महीने की शुरुआत में टीज किया था। फोन की पोस्टर इमेज में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखा जा सकता है। फोन के लिए कंपनी की ओर से मॉनिकर की पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए यह अधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि यह लावा ब्लेज प्रो ही है। 

GSMArena की एक हालिया रिपोर्ट में Lava Blaze Pro के कथित रेंडर्स सामने आए थे। इनमें भी फोन को चार कलर वेरिएंट्स में दिखाया गया था और रियर में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट देखा गया था, जो कि फोन के ऊपरी बांए कोने में दिया गया है। फोन के लिए कहा जा रहा है कि यह 6x जूम फीचर से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले होगा जिसमें होलपंच कटआउट डिजाइन होगा। फोन में 5000एमएएच बैटरी होने की बात कही गई है। 
Lava Blaze Pro को Lava Blaze का सक्सेसर बताया जा रहा है जिसे कंपनी ने जुलाई में भारत में लॉन्च किया था। Lava Blaze को 8,699 रुपये की कीमत में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया था। यह ग्लास ब्लैक, ग्लास ब्लू, ग्लास ग्रीन और ग्लास रेड कलर में आता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  3. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  4. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  7. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  8. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  9. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  10. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »