Rs 6,499 में 5,000mAh बैटरी, 3 कैमरा वाले Infinix Smart 5A फोन की सेल आज 12 बजे Flipkart पर

Infinix Smart 5A स्मार्टफोन की सेल आज Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। यह फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसे आज आप 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 अगस्त 2021 10:15 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5A फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है
  • इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

ब्लैक, स्यान और ओशन वेव कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Infinix Smart 5A स्मार्टफोन की पहली सेल आज 9 अगस्त सोमवार को Flipkart पर आयोजित की जाने वाली है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस है। यह फोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है। बता दें, वैसे तो इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है, लेकिन केवल आज सेल के पहले दिन के मौके पर इस फोन को महज 6,499 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है। मार्केट में इस फोन की टक्कर Redmi 9A और Realme C11 (2021) जैसे स्मार्टफोन के साथ होगी।
 

Infinix Smart 5A price sale offer

Infinix Smart 5A स्मार्टफोन की सेल आज Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। यह फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जिसे आज आप 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें फोन का 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, यह ऑफर केवल आज के लिए ही है। इसके बाद इस फोन को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है वो हैं ब्लैक, स्यान और ओशन वेव।
Advertisement

आज स्पेशल सेल ऑफर में 500 रुपये की छूट के अलावा ICICI और Axis बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
 

Infinix Smart 5A specifications

इनफिनिक्स स्मार्ट 5ए स्मार्टफोन Android 11 आधारित XOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि, माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और AI वाला डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ ट्रिपल एलईडी फ्लैश मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसमें पावर मैराथन फीचर दिया गया है, जो कि 35 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 23 घंटे तक का बिंज वॉच, 25 घंटे तक का म्यूज़िक, 33 घंटे तक का नॉन-स्टॉप 4जी टॉक-टाइम, 12 घंटे तक की वेब ब्राउज़िंग और 14 घंटे तक की गेमिंग प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak camera performance
  • Micro-USB port
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल + Depth

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.