• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्वाइप ने मात्र 4,444 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई एंड्रॉयड स्मार्टफोन

स्वाइप ने मात्र 4,444 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई एंड्रॉयड स्मार्टफोन

स्वाइप ने मात्र 4,444 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट 2 प्लस की कीमत 4,444 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है
  • इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने एलीट सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। स्वाइप एलीट 2 प्लस स्मार्टफोन की कीमत 4,444 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन चारकोल ब्लैक व आइवरी व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

स्वाइप एलीट 2 प्लस में 5 इंच (480 x 854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9830 64-बिट प्रोसेसर व ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। इस फोन में 1 जीबी डीडीआर3 कैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। स्वाइप एलीट 2 प्लस एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी।

यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। स्वाइप एलीट 2 प्लस का डाइमेंशन 143×72×9.8 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस, जीपीआरएस, एज जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा जी-सेंसर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9830ए
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »