4,500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 12GB रैम वाला Nothing Phone 1, Flipkart पर 8 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदें

अगर आप Nothing Phone 1 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन  5 हजार रुपये तक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 सितंबर 2022 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Nothing Phone 1 की कीमत 28,999 रुपये तक कम हो जाएगी।
  • Flipkart एक्सचेंज ऑफर पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप Nothing Phone 1 को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन  5 हजार रुपये तक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस फोन पर अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके बाद कीमत 3 हजार रुपये तक कम हो जाती है। यह लिमिटेड टाइम 'कैच मी इफ यू कैन सेल' शुक्रवार से शुरू होने वाली आगामी बिग बिलियन डे सेल 2022 से पहले Nothing Phone 1 को खरीदने का मौका देगी।
 

Nothing Phone 1 फ्लिपकार्ट फ्लैश सेल कीमत और ऑफर


Advertisement
ऑफर की बात की जाए तो Nothing Phone 1 फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर 12 बजे से डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑपर के तौर पर ICICI बैंक और Axis बैंक ग्राहकों को इस स्मार्टफोन की खरीद पर सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद स्मार्टफोन की कीमत 28,999 रुपये तक कम हो जाएगी। इसके अलावा Flipkart एक्सचेंज ऑफर पर 3,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है।

Nothing ने हाल ही में सभी Nothing Phone 1 वेरिएंट की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। वर्तमान में नथिंग फोन 1 के बेस 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआत 33,999 रुपये है। इस बीच 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये  और 12GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। Nothing Phone 1 इस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे इस साल के शुरू में जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। यह पहले बेस वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये की लॉन्च कीमत के लिए उपलब्ध था। 
Advertisement
 

Nothing Phone 1  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 4,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.