4 इंच डिस्प्ले वाले 'बजट' आईफोन का वीडियो लीक, डिजाइन का पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 10:39 IST
ऐप्पल का 4 इंच का आईफोन मॉडल, जो पिछले कई महीनों से कयासों और दावों के कारण सुर्खियों का हिस्सा रहा है, की झलक एक बार फिर देखने को मिली है। इस बार हैंडसेट का एक वीडियो लीक हुआ है। इस मॉडल को अबतक आईफोन 6सी, आईफोन 7सी और आईफोन 5ई का नाम दिया जा चुका है।

MicGadget वेबसाइट द्वारा जारी किए गए 40 सेकेंड के इस वीडियो में हैंडसेट को चारो तरफ से दिखाया गया है। हैंडसेट दिखने में आईफोन 6 और उसके बाद के वर्ज़न जैसा ही है। इसमें होम बटन पर टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैकपैनल पर ऐप्पल के परिचित लोगो के साथ रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश है। वीडियो की विश्वसनीयता की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। अभी तक लॉन्च नहीं किए आईफोन 6सी के डिस्प्ले साइज के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। दरअसल, वीडियो में इस हैंडसेट की तुलना आईफोन के अन्य मॉडल से नहीं की गई है। गौर करने वाली बात है कि वीडियो में दिखने वाले हैंडसेट का डिजाइन इस महीने की शुरुआत में आई आईफोन 6सी की तस्वीरों से मेल खाता है।

इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि ऐप्पल अपने आईफोन 6सी स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में लॉन्च करेगी। इसकी पुष्टि चीन की एक टेलीकॉम कंपनी के रोडमैप से भी हुई।

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक 4 इंच वाला यह आईफोन 1642 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। अगर यही सही है तो हम इस विभाग में 4 इंच वाले आईफोन 5सी की तुलना में सुधार देखेंगे। अन्य फ़ीचर में ए9 प्रोसेसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, टच आईडी और 2 जीबी के रैम शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  7. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  8. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  9. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  11. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  6. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  8. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  10. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.