58 हजार रुपये सस्ता खरीदें 3700mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम वाला Samsung Galaxy S22 5G फोन Amazon सेल में!

Amazon Great Indian Festival Sale 2022 : दिवाली फेस्टिवल से पहले अमेजन (Amazon) पर सेल चल रही है। जहां स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित कई चीजों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2022 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival Sale में Galaxy S22 डिस्काउंट पर मिल रहा है
  • Galaxy S22 में 50MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Samsung Galaxy S22 फोन में 3700mAh बैटरी है

Amazon Great Indian Festival Sale 2022 : Samsung Galaxy S22 स्‍मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जा रहा है।

Amazon Great Indian Festival Sale 2022 : दिवाली फेस्टिवल से पहले अमेजन (Amazon) पर सेल चल रही है। जहां स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित कई चीजों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। ऐसे में यदि आप दिवाली फेस्टिवल सीजन से पहले अपने लिए या फिर अपने परिवार या दोस्तों के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो यह बेस्ट समय है। आज हम आपको यहां अमेजन सेल में मिल रहे बेस्ट सैमसंग स्मार्टफोन की डील के बारे में बता रहे हैं। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S22 है, जो अमेजन सेल में बंपर डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहे हैं।   

Amazon Great Indian Festival Sale 2022 : Samsung Galaxy S22 फोन को अमेजन सेल में 58 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Amazon सेल में इस स्मार्टफोन का एमआरपी 85999 रुपये बताया गया है। इसे सेल में 62,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके बाद कंपनी कूपन डिस्काउंट के बाद इसे 52999 रुपये मेें बेच रही है। अगर आपका एक्सचेंज ऑफर पूरा मिल जाता है तो आपको पुराने फोन पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।  ऐसे करके आप पूरे 58 हजार रुपये बचा सकते हैं। बचा हुआ जो अमाउंट आपको देना होगा उस पर आईसीसीआई कार्ड पर डिस्काउंट भी आपको मिल जाएगा। 

Samsung Galaxy S22 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Samsung Galaxy S22 स्‍मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में बेचा जा रहा है। एक ऑप्शन में आपको 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल जाएगी। वहीं दूसरे ऑप्शन में आपको 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिल जाएगी। यह डिवाइस एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिसके ऊपर वन UI 4.1 की लेयर है। फोन में 6.1 इंच का फुल-HD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। यह 48 से 120Hz के वेरिएबल रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ पैनल से प्रोटेक्‍टेड है। इस फोन में 4nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f / 1.8 वाइड-एंगल लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर भी है।

Samsung Galaxy S22 में सेल्‍फी के लिए 10 मेगापिक्‍सल का सेंसर दिया गया है।  तमाम कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के साथ फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। डिवाइस को IP68 रेटिंग मिली है। यानी यह काफी हद तक पानी और धूल से सुरक्षित रहेगी। 3700mAh की बैटरी के साथ पैक किया है जो 25W तक वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वायरलेस पॉवरशेयर भी दिया गया है। डिवाइस का वजन 168 ग्राम है।
Affiliate links may be automatically generated - see our ethics statement for details
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and compact
  • Quality AMOLED display
  • Impressive performance
  • Good battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Heats up easily with camera use
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.