पिछले एक साल में भारत में लगे 37 मोबाइल कारखाने: प्रसाद

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 16:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक साल में देश में 11 करोड़ फोन बने
  • लेईको मंगलवार से अपनी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर देगी
  • 2020 तक सरकार का लक्ष्य मोबाइल इंपोर्ट खत्म करने का है
भारत में पिछले एक साल में 37 मोबाइल कंपनियों ने अपने कारखाने लगाये जिनमें 40,000 लोगों को सीधे और 1.25 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार मिला। सूचना प्रौद्योगकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।

प्रसाद ने सरकार के वित्तपोषण से बने ‘इलेक्ट्रोप्रेन्योर पार्क’ का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘हमने भारत को इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण का बड़ा केंद्र बनाने का फैसला किया है। पिछले एक साल में 37 नई मोबाइल विनिर्माण इकाइयां यहां लगी हैं।’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक साल के दौरान देश में 11 करोड़ मोबाइल फोन बने हैं जबकि इससे पिछले साल छह करोड़ फोन बने थे।

प्रसाद ने कहा, ‘‘हमने 40,000 लोगों को सीधे रोजगार दिया जबकि 1.25 लाख को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है।’’ चीन की जियोनी और शियोमी जैसे कंपनियां आंध्रप्रदेश के फॉक्सकॉन संयंत्र में अपने हैंडसेट बना रही हैं। कारबॉन, लावा, माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, जिवी, आईटेल और एमटेक जैसी घरेलू कंपनियों ने भी देश में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित किए हैं।

उद्योग सूत्रों के मुताबिक चीन की कंपनी लीको मंगलवार को मोबाइल विनिर्माण इकाई का परिचालन शुरू करेगी। प्रसाद ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रानिक उत्पाद के विनिर्माण के अलावा उत्पाद डिजाइन भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में नए उद्यमियों को मदद करने के लिए इलेक्ट्रानिक विकास कोष के तहत 10,000 करोड़ रपए प्रदान किए हैं।
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Smartphone, India, LeEco, Gionee, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.