Realme Narzo 70 Pro 5G का धमाल! हर मिनट बिके 300 यूनिट, जानें इसमें ऐसा क्या है खास?

Realme का कहना है कि 19 मार्च को हुई Narzo 70 Pro 5G की अर्ली बर्ड सेल के दौरान प्रति मिनट 300 यूनिट्स बिकी हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70 Pro 5G की अर्ली बर्ड सेल 19 मार्च को हुई थी
  • सेल के दौरान प्रति मिनट 300 Narzo 70 Pro 5G बिके
  • Narzo 60 Pro 5G की सेल की तुलना में यह 338 प्रतिशत ज्यादा है

Realme Narzo 70 Pro 5G की भारत में शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है

Realme Narzo 70 Pro 5G को बीते मंगलवार भारत में लॉन्च किया गया था और इसी दिन शाम 6 बजे इसकी अर्ली बर्ड सेल आयोजित की गई थी। अब, कंपनी ने जानकारी दी है कि अर्ली बर्ड सेल के दौरान Narzo 70 Pro 5G की प्रति मिनट 300 यूनिट बिकी हैं। बता दें कि Realme Narzo 60 Pro की तुलना में यह 330 प्रतिशत से भी ज्यादा नंबर है। Narzo 70 Pro 5G में 120Hz AMOLED डिस्‍प्‍ले, MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

Realme ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि 19 मार्च को हुई Narzo 70 Pro 5G की अर्ली बर्ड सेल के दौरान प्रति मिनट 300 यूनिट्स बिकी हैं। यह इसके पिछले मॉडल की तुलना में जबरदस्त उछाल है। Narzo 70 Pro 5G को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है, जिसमें इसका बेस 8GB + 128GB मॉडल मिलेगा। इसका एक 8GB + 256GB वेरिएंट भी है, जिसे 21,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
 

Narzo 70 Pro 5G को कल, 22 मार्च से ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि एचडीएफसी और आईसीआईसीआई यूजर्स 2 हजार रुपये तक बैंक डिस्‍काउंट पा सकते हैं। फोन को ग्‍लास ग्रीन और ग्‍लास गोल्‍ड कलर ऑप्‍शंस में लिया जा सकेगा।

Realme Narzo 70 Pro 5G को बनाने में प्‍लास्टिक का यूज हुआ है और ग्‍लास पैनल इसमें है। डुअल टोन फ‍िनिश इसमें मिलती है और कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है। इसमें 6.67 इंच का पंच-होल एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन पेश करता है और रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक है। पीक ब्राइटनैस 2 हजार निट्स तक है और यह HDR+ कंटेंट भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

Realme Narzo 70 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7050 प्रोसेसर है। 8 जीबी रैम साथ में पेयर है और लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम दिया गया है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर रियलमी के 5.0 यूआई की लेयर है। 
Advertisement

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्‍सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड और 2 एमपी का मैक्रो कैमरा भी इस फोन में हैं। सेल्‍फी कैमरा 16 मेगापिक्‍सल है। नए नारजो फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 67 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फ‍िंगरप्रिंट सेंसर जैसे अहम पहलू भी इस डिवाइस में हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.