Vivo X30 के वीडियो टीज़र जारी, दिखा कैमरे का 'दम'

Vivo X30 स्मार्टफोन 50 एमएम पोर्ट्रेट लेंस के साथ आएगा। इसमें लाइव फोकस फीचर भी होगा। इसके अलावा 60x सुपर ज़ूम फीचर के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है वीवो एक्स30।

Vivo X30 के वीडियो टीज़र जारी, दिखा कैमरे का 'दम'

Vivo X30 को चीनी मार्केट में लॉन्च होना है

ख़ास बातें
  • दावा किया गया है कि वीवो एक्स30 में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है वीवो एक्स30
  • Vivo X30 के साथ वीवो एक्स30 प्रो भी हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Vivo ने अपने Vivo X30 स्मार्टफोन के लिए नए प्रोमो वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो से हमें इस स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की ओर इशारा मिलता है। कुल तीन वीडियो जारी किए गए हैं। सभी में वीवो एक्स30 की कैमरा क्षमता को दिखाया गया है। याद रहे कि वीवो ने पहले ही कुछ टीज़र्स जारी किए थे जिनसे हमें फोन की पहली झलक तो मिली ही थी, साथ में कैमरा क्षमता से रूबरू कराया गया था। इस फोन को चीनी मार्केट में दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर वीवो ने कुल तीन वीडियो जारी किए हैं। पहले वीडियो में एक महिला को आइने में देखते हुए मेकअप करते हुए दिखाया गया है। आपको तो पता ही होगा कि इंसान की आंखों को वही नज़र आता है, जो एक प्रोफेशनल कैमरे से 50एमएम लेंस से कैपचर की गई तस्वीरों में। टीज़र के मुताबिक, वीवो का दावा है कि वीवो एक्स30 के कैमरे से ली गई तस्वीरें प्रोफेशल कैमरे से ली गई फोटो को चुनौती दे पाएगा। 50 एमएम पोर्ट्रेट लेंस से बेहतरीन तस्वीरें कैपचर होगी।

दूसरे वीडियो में एक पार्टी का सीन है। यहां पर एक लड़का दूर से किसी लड़की को देख रहा है। इस वीडियो के जरिए कंपनी बताना चाहती है कि Vivo X30 दूर होने के बावजूद भी किसी ऑब्जेक्ट या शख्स पर फोकस कर पाएगा और तस्वीरें ले पाएगा। इसमें कैमरा में मौज़ूद लाइव फोकस फंक्शन की भी झलक मिली है।

तीसरे वीडियो में वीवो एक्स30 के ज़ूम करने की क्षमता को दिखाया गया है। वीडियो से पता चलता है कि कैमरा बेहद ही तेजी से 1x to 60x के बीच जूम कर सकता है, साथ में शॉट की क्वालिटी भी बरकरार रहती है।

इन तीन नए फीचर्स में से हमने आपको पहले ही 60x सुपर ज़ूम फीचर के बारे में बताया था। देखा जाए तो अब तक मार्केट में इस स्तर के ज़ूम के साथ कोई फोन नहीं आया है। इसके अलावा वीवो एक्स30 को आधिकारिक तौर पर दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन डुअल मोड 5जी सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें सैमसंग का एक्सीनॉस 980 प्रोसेसर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X30, Vivo X30 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »