Samsung Galaxy A (2020) सीरीज का टीज़र ज़ारी, 12 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy A (2020) के ये फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं। इन फोन के डिस्प्ले में Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की तरह मध्य में कटआउट है।

Samsung Galaxy A (2020) सीरीज का टीज़र ज़ारी, 12 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • कयासों का बाज़ार Samsung Galaxy A51 को लेकर गर्म
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए51
  • गैलेक्सी ए सीरीज के इन फोन को पहले 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Samsung Vietnam ने वीडियो टीज़र जारी किया है जिससे गैलेक्सी ए (2020) सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला है। वीडियो से पता चलता है कि इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट 12 दिसंबर को लॉन्च हो सकते हैं। पहले इन स्मार्टफोन को अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। इतना साफ है कि 2020 आने से पहले Samsung पूरी तरह से तैयार रहना चाहती है। फिलहाल, साफ नहीं है कि 12 दिसंबर को किस सैमसंग फोन को लॉन्च किया जाएगा?  वैसे, कयासों का बाज़ार Samsung Galaxy A51 को लेकर गर्म है।

इस वीडियो को सैमसंग वियतनाम यूट्यूब चैनल द्वारा रिलीज किया गया है। इसमें बीते कुछ सालों में गैलेक्सी जे सीरीज और गैलेक्सी ए सीरीज के फोन में कैमरा परफॉर्मेंस में हुए सुधार को दिखाया गया है। साथ ही Samsung Galaxy A (2020) सीरीज से की जाने वाली उम्मीदों की ओर भी इशारा दिया गया है। पता चला है कि सैमसंग के ये फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस हो सकते हैं। इन फोन के डिस्प्ले में Samsung Galaxy Note 10 सीरीज की तरह मध्य में कटआउट है।

गैलेक्सी ए सीरीज के आगामी हैंडसेट बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं। गैलेक्सी ए-सीरीज़ के इन फोन को अगले साल पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ताजा जानकारी से ऐसा लगता है कि सैमसंग ज्यादा पहले शुरुआत करना चाहती है। खबर है कि Samsung मार्केट में गैलेक्सी ए (2020) सीरीज के 8 फोन उतार सकती है। सीरीज का पहला फोन Samsung Galaxy A51 हो सकता है जिसे इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। इसके कवर के रेंडर्स भी लीक हुए हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 6.5 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 4,000 एमएएच बैटरी, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

Galaxy A21, Galaxy A31, Galaxy A41, Galaxy A61, Galaxy A71, Galaxy A81 और Galaxy A91, Galaxy A (2020) सीरीज़ का हिस्सा होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए81 एस-पेन सपोर्ट के साथ आ सकता है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए91 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  2. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  3. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  4. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  5. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  6. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  7. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
  9. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  10. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »