12 करोड़ रुपये कीमत के 1600 से ज्यादा iPhone ट्रक से चोरी!

Apple की iPhone 16 सीरीज के लॉन्च में संभावित रूप से बहुत कम समय रह गया है।

12 करोड़ रुपये कीमत के 1600 से ज्यादा iPhone ट्रक से चोरी!

Apple की iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है।

ख़ास बातें
  • 1600 से ज्यादा आईफोन एक ट्रक से चुरा लिए गए।
  • कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से चेन्नई की ओर जा रहा था।
  • मध्य प्रदेश के सागर जिले में iPhone चोरी से जुड़ा बड़ा मामला।
विज्ञापन
iPhone भारत में मिलने वाले सबसे महेंगे स्मार्टफोन्स में से हैं। Apple iPhone 15 सीरीज कंपनी की सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज है। इसी बात का फायदा चोर भी खूब उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 12 करोड़ रुपये की कीमत के iPhone चोरी होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक, चोरी हुए आईफोन्स की संख्या 1600 से ज्यादा थी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला। 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में iPhone चोरी से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। 1600 से ज्यादा आईफोन एक ट्रक से चुरा लिए गए जिनकी कीमत 12 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में सागर जिला पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि ट्रक के साथ आया सिक्योरिटी गार्ड इस घटना में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन ले जा रहा यह ट्रक एक लम्बे रूट के लिए निकला था जो हरियाणा से चेन्नई की ओर जा रहा था। 

मध्यप्रदेश में सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने ANI को बताते हुए कहा कि उन्हें 12 करोड़ रुपये के 1600 आईफोन लूट लिए जाने की सूचना मिली थी। सुरक्षा गार्ड को इसमें आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक का कहना है कि इसके लिए विभाग ने टीम गठित की है और मामले की गहन जांच की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि कंटेनर हरियाणा के गुरुग्राम से चेन्नई की ओर जा रहा था। आरोप है कि गार्ड ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और चालक पर जबरदस्ती करते हुए ट्रक से आईफोन्स को लूट लिया। बहरहाल इस मामले में पुलिस की ओर से जांच पड़ताल जारी है, और इस संबंध में और अधिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।  

Apple की iPhone 16 सीरीज के लॉन्च में संभावित रूप से बहुत कम समय रह गया है। यह सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 16 Pro Max में सबसे बड़ा डिस्प्ले और बैटरी देखने को मिल सकते हैं। iPhone 16 Pro Max को नए डेजर्ट टाइटेनियम कलर में लाया जा सकता है। एपल ने रिलीज को लेकर अधिकारिक रूप से तारीख की घोषणा अभी तक नहीं की है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iphone loot, iPhone Stolen, iPhone stolen in Gurugram
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »