15 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

Today Tech News: 15 जून 2019 (15 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। आज से भारत में Realme C2 ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

15 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

15 June 2019: इन टेक न्यूज़ पर होगी सबकी नज़र...

ख़ास बातें
  • रियलमी सी2 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है Realme C2
  • Realme C2 की कीमत 5,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Today Tech News: 15 जून 2019 (15 June 2019) यानी आज का दिन टेक जगत के लिए कई मायनों में अहम होगा। आज यानी 15 June 2019 से भारत में Realme C2 ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद से Flipkart और Realme.com पर Realme C2 को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा है। लेकिन अब रियलमी सी2 खरीदने के लिए आपको इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी। अगर बात करें इसकी फ्लैश सेल की तो फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर Realme C2 की अगली फ्लैश सेल 21 जून 2019 को होगी। आइए अब इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।  

15 June 2019 यानी आज से देशभर में 8,000 रिटेल स्टोर पर Realme C2 बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Realme ने हाल ही में प्रेस-विज्ञप्ति में इस बात का जिक्र किया था कि आज 15 जून 2019 से ऑफलाइन मार्केट में Realme C2 का 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। लेकिन इसके 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अगले महीने जुलाई 2019 में ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Realme C2 की भारत में कीमत 5,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट डायमंड कट डिज़ाइन के साथ आता है जिसे लेज़र कट टेक्नोलॉजी और थ्री-लेयर पेंटजॉब के ज़रिए बनाया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सेल्फी कैमरा एआई से लैस है जिससे बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलती है। हैंडसेट एआई फेस अनलॉक से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  2. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  7. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  8. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  9. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  10. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »