12GB रैम के साथ OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्च से पहले ‘गीकबेंच’ पर स्पॉट

इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर की खूबियां हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 10:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन को 1,209 सिंगल-कोर स्कोर और 3351 मल्टी-कोर स्कोर मिला है
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 12GB रैम है
  • इसे थाईलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग काउंसिल कमिटी में भी लिस्‍ट किया है

गीकबेंच ने OnePlus 10 Pro को मॉडल नंबर NE2213 के साथ लिस्‍ट किया है।

Photo Credit: Oneplus

वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) स्‍मार्टफोन भारत और दुनिया भर के मार्केट्स में लॉन्‍च होने से पहले बेंचमार्क साइट ‘गीकबेंच' (Geekbench) और कैमरा ऐप ‘कैमरा FV-5' पर सामने आया है। वनप्लस के इस फ्लैगशिप को थाईलैंड की नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलिकम्‍युनिकेशंस काउंसिल कमिटी (NBTC) में भी लिस्‍ट किए जाने की खबरें हैं। OnePlus 10 Pro को इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्‍च किया गया था। यह पिछले साल आए OnePlus 9 Pro का सक्‍सेसर है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर की खूबियां हैं। 

MySmartPrice के मुताबिक, गीकबेंच ने OnePlus 10 Pro को मॉडल नंबर NE2213 के साथ लिस्‍ट किया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 12GB रैम है और यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। गीकबेंच ने यह भी दिखाया है कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप फोन को 1,209 सिंगल-कोर स्कोर और 3351 मल्टी-कोर स्कोर मिला है। फोन की असर परफॉर्मेंस इससे अलग भी हो सकती है, क्‍योंकि लिस्‍टेड स्‍कोर एक प्रोटोटाइप का माना जा रहा है। 

कैमरा FV-5 के डेटाबेस में भी वही OnePlus फोन शामिल है, जिसके OnePlus 10 Pro होने का अनुमान है। MySmartPrice की रिपोर्ट है कि NBTC साइट ने OnePlus 10 Pro 5G टाइटल के साथ मॉडल नंबर NE2213 को लिस्‍ट किया है।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब OnePlus 10 Pro को ऑनलाइन लिस्टिंग सामने आई है। चीन में लॉन्च होने के कुछ समय बाद वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड्स (BIS) और ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (ब्लूटूथ SIG) सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर देखा गया था। कहा जाता है कि भारत और यूरोप में यह फोन जनवरी में ही प्राइवेट टेस्टिंग फेज में एंट्री कर गया था। 
Advertisement

वनप्लस ने पिछले हफ्ते यह कन्‍फर्म किया था कि वह मार्च में भारत और बाकी ग्‍लोबल मार्केट्स में OnePlus 10 Pro को लॉन्च करेगी। यह लॉन्च इस महीने के सेकंड लास्‍ट वीक में हो सकता है।
Advertisement
 

OnePlus 10 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

चीन में लॉन्‍च किया गया OnePlus 10 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का QHD+ (1,440×3,216 पिक्सल) कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट दिया गया है। 256GB तक इंटरनल स्टोरेज फोन में है। OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus 10 Pro में 5,000mAh की बैटरी है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.