हाथ में फटा फोन! बच्चा चार्जिंग के दौरान खेल रहा था गेम

मोबाइल ब्लास्ट के कारण बच्चों के साथ दुर्घटना यह कोई पहली नहीं है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 21:33 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल फोन में ब्लास्ट की यह घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आई है।
  • ब्लास्ट होने से बच्चे के हाथ में गंभीर चोट।
  • घटना के दौरान मोबाइल चार्जिंग में लगा था।

चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है।

Photo Credit: प्रतीकात्मक फोटो

चार्जिंग के दौरान मोबाइल फोन को इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई बार इस तरह की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है जहां पर 12 साल के बच्चे के हाथ में गेम खेलने के दौरान मोबाइल फोन बम की तरह फट गया। बच्चे को हाथ में गंभीर चोट आने की खबर है। इसके अलावा घर के दूसरे बच्चे के भी घायल होने की खबर है जो कि उसी का भाई बताया जा रहा है। 

मोबाइल में ब्लास्ट की यह दर्दनाक घटना मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आई है। यहां के कलकोटि देवरी गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब एक 12 साल के बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, उस वक्त फोन चार्जिंग पर लगा था। मोबाइल हाथ में ब्लास्ट होने से बच्चे के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसके हाथ के पंजे और जांघ में चोट आने की खबर है। 
Advertisement

दुर्घटना के बाद बच्चे को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत देख डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया। परिजनों ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग में लगा था और चार्जिंग से निकल नहीं पा रहा था। शायद चार्जिंग में फंसने की वजह से मोबाइल में इस तरह का हादसा हुआ। बच्चे के साथ एक अन्य बच्चे को भी चोट आने की खबर है, लेकिन अधिक गंभीर चोट न होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

मोबाइल ब्लास्ट के कारण बच्चों के साथ हुई यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है। पिछले साल केरल में आठ साल की एक बच्ची की मोबाइल फोन फटने से मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल केरल के थिरुविल्वमाला में मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से एक आठ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची रात में फोन का इस्तेमाल कर रही थी, तो मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया। मोबाइल फोन कथित तौर पर बच्ची के चेहरे के करीब था। बच्ची की उम्र आठ वर्ष थी और वह तीसरी कक्षा की छात्रा थी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.