10.or E स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी

नई स्मार्टफोन निर्माता टेनॉर ने भारतीय बाज़ार में कदम रख दिया है। और कंपनी ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन टेनॉर ई लॉन्च कर दिया। नए टेनॉर ई स्मार्टफोन को हुआक़िन टेक्नोलॉजी ने बनाया है और भारत में यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 सितंबर 2017 17:50 IST
ख़ास बातें
  • टेनॉर ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है
  • स्मार्टफोन की अहम ख़ासियत है 4000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
नई स्मार्टफोन निर्माता टेनॉर ने भारतीय बाज़ार में कदम रख दिया है। और कंपनी ने बुधवार को अपना नया स्मार्टफोन टेनॉर ई लॉन्च कर दिया। नए 10.or E स्मार्टफोन को हुआक़िन टेक्नोलॉजी ने बनाया है और भारत में यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 7,999 रुपये और 8,999 रुपये है। फोन को ऐम गोल्ड और बियॉन्ड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़ीचर की बात करें तो टेनॉर ई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। और कंपनी ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ समय पर सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है। स्मार्टफोन की एक और अहम ख़ासियत है 4000 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके बारे में कंपनी ने दावा किया है कि फोन 0.2 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, टेनॉर ई में अमेज़न ऐप, किंडल और प्राइम वीडियो पहले से इंस्टॉल आते हैं। फोन में एक डेली डील विज़ट होगा जो शुरुआत में ही डिवाइस सेट-अप के दौरान दिखेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डुअल सिम सपोर्ट वाले टेनॉर ई में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। फोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। और जैसा कि हमने पहले बताया कि फोन दो रैम वेरिएंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो, टेनॉर ई में 13 मेगापिक्सल सीएमओएस रियर सेंसर है जो पीडीएएफ से लैस है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tenor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.