OnePlus Gifting Days: OnePlus स्मार्टफोन और TV को फ्री में जीतने का मौका, जानें ऑफर

OnePlus के कम्युनिटी पेज के माध्यम से जानकारी मिलती है कि कंपनी 12 अगस्त से 22 अगस्त तक के बीच OnePlus Gifting Days का आयोजन कर रही है। इस दौरान ग्राहकों को वनप्लस स्मार्टफोन और वनप्लस टीवी खरीद पर Free वनप्लस डिवाइस दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 19 अगस्त 2021 10:49 IST
ख़ास बातें
  • 12 अगस्त से 22 अगस्त तक के बीच चलेगा OnePlus Gifting Days
  • कंपनी लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं के नाम का चयन करेगी
  • तमिलनाडू और करेला राज्य में नहीं मिलेगा ऑफर का लाभ
यदि आप OnePlus डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके शायद यह एक बेहतरीन समय है। जी हां, वनप्लस इन दिनों OnePlus Gifting Days लेकर आया है, जो कि ग्राहकों के फेस्टिव सीज़न को और भी ज्यादा शानदार बना देगा। दरअसल, कंपनी यूं तो अपने कई स्मार्टफोन पर विभिन्न तरह के डिस्काउंट ऑफर प्रदान कर ही रही है। लेकिन इसके अलावा, कंपनी के गिफ्टिंग डेज़ के दौरान ग्राहकों को कई दिलचस्प और बेहतरीन ऑफर्स प्राप्त होंगे।  वनप्लस का यह फेस्टिव ऑफर 12 अगस्त से 22 अगस्त तक के बीच चलेगा। चलिए जानते हैं क्या कुछ खास लेकर आए हैं ये OnePlus Gifting Days।

OnePlus के कम्युनिटी पेज के माध्यम से जानकारी मिलती है कि कंपनी 12 अगस्त से 22 अगस्त तक के बीच OnePlus Gifting Days का आयोजन कर रही है। इस दौरान ग्राहकों को वनप्लस स्मार्टफोन और वनप्लस टीवी खरीद पर Free वनप्लस डिवाइस दिए जाएंगे। हालांकि, यह ऑफर केवल भारत में OnePlus Experience स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स जैसे Reliance Digital, Croma, Vijay Sales, Bajaj Electronics, My Jio Stores, Sangeetha Mobiles, Poorvika, Pai International आदि के जरिए खरीद पर ही उपलब्ध होंगे। इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई थी।

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को पहले OnePlus TV या फिर OnePlus smartphone खरीदना होगा, जिसके बाद वह OnePlus 9R 5G, OnePlus Buds Z और OnePlus Band जैसे बंपर इनाम को जीतने के हकदार बन जाएंगे। इन इनामों में 32 इंच के वनप्लस टीवी भी मेगा प्राइज़ के रूप में शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक OnePlus Buds Z, OnePlus Band, OnePlus Bullets Wireless Z  या फिर OnePlus Power Bank जैसे इनाम भी जीत सकते हैं

कंपनी लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं के नाम का चयन करेगी।
Advertisement

हालांकि, आपको बता दें यह ऑफर यूं तो भारत में पेश किया गया है, लेकिन यह तमिलनाडू और करेला राज्य में इसका लाभ प्राप्त नहीं होगा।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Gifting Days, win oneplus products
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.