ZTE U60 Pro पॉकेट साइज 5G हॉटस्पॉट लॉन्च, 10000mAh बैटरी के साथ बन जाएगा पावर बैंक, जानें फीचर्स

ZTE ने आधिकारिक तौर पर चीन में 5G मोबाइल वाई-फाई ZTE U60 Pro लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • ZTE ने चीन में 5G मोबाइल वाई-फाई ZTE U60 Pro लॉन्च किया है।
  • ZTE U60 Pro में 3.5 इंच की HD टचस्क्रीन दी गई है।
  • ZTE U60 Pro की शुरुआती कीमत 1899 युआन (लगभग 22,154 रुपये) है।

ZTE U60 Pro में 3.5 इंच की HD टचस्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: ZTE

ZTE ने आधिकारिक तौर पर चीन में 5G मोबाइल वाई-फाई ZTE U60 Pro लॉन्च किया है। MWC में पहली बार शोकेस किए गए इस डिवाइस में कॉम्पैक्ट डिजाइन में फ्लैगशिप-ग्रेड कनेक्टिविटी है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन X75 मॉडेम प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और हाई-स्पीड 5G-A नेटवर्क का सपोर्ट करता है। यहां हम आपको ZTE U60 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


ZTE U60 Pro Price


कीमत की बात की जाए तो ZTE U60 Pro की शुरुआती कीमत 1899 युआन (लगभग 22,154 रुपये) है। यह बिक्री के लिए JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
ZTE U60 Pro Specifications


ZTE U60 Pro में 3.5 इंच की HD टचस्क्रीन दी गई है जो कि न्यूनतम UI पेश करता है, जिससे बैटरी स्टेटस, सिग्नल पावर और डाटा उपयोग को मॉनिटर करना आसान हो जाता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 158 मिमी, चौड़ाई 73 मिमी और मोटाई 16 मिमी है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 29 घंटे तक लगातार उपयोग या 53 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। यह 27W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जिससे डिवाइस स्मार्टफोन और अन्य एक्सेसरीज के लिए पावर बैंक के तौर पर भी काम कर सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन X75 प्लेटफर्म पर काम करता है और 3CC कैरियर एग्रीगेशन सपोर्टेड 4.29Gbps ​​तक की डाउनलोड स्पीड के साथ 5G-A नेटवर्क का सपोर्ट करता है। यह कॉन्सर्ट और एग्जीबिशन जैसे माहौल में बेहतर कवरेज के लिए N79 फ्रीक्वेंसी बैंड का भी सपोर्ट करता है। 60 Pro में वाई-फाई 7 टेक्नोलॉजी है, जिसमें ड्यूल बैंड (2.4GHz और 5GHz) सपोर्ट और 3600Mbps तक की पीक वायरलेस स्पीड है। यह भीड़ वाले नेटवर्क की कंडीशन में प्रीएम्बल पंचर टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है और एक साथ 64 डिवाइस को कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
Advertisement

डिवाइस 9 ओम्नी डायरेक्शनल 5G एंटेना के साथ आता है, जो फुल 360 डिग्री कवरेज और दमदार वॉल पेनेट्रेशन प्रदान करता है। यह AI बेस्ड फीचर्स भी पेश करता है जैसे कि इंटेलीजेंट बैंडविड्थ प्रायोरिटी और बच्चों के लिए प्रोटेक्शन मोड है। U60 Pro में एंड्रॉयड फोन के साथ आसान वाई-फाई एक्सेस के लिए एनएफसी टैप-टू-कनेक्ट फंक्शन और गेमिंग के दौरान लेटेंसी को कम करने के लिए NetEase के UU गेम एक्सेलेरेटर के लिए बिल्ट इन सपोर्ट भी है।
Advertisement

डिवाइस रिमोट मैनेजमेंट और AI वॉयस कंट्रोल के लिए ZTE स्मार्ट लाइफ ऐप का एक्सेस प्रदान करता है। इसमें एक फ्लोइंग लाइट डिजाइन है जो कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में विज़ुअल फ्लेयर जोड़ता है, जो टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइल प्रदान करता है। U60 Pro NR सब 6GHz, FDD-LTE, TDD-LTE और UMTS स्टैंडर्ड में 5G और 4G बैंड की एक बड़ी रेंज का सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.