Zebronics Zeb-StudioXOne स्पीकर 240W आउटपुट, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Zebronics ने अपने ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए Zebronics Zeb-StudioXOne स्पीकर भारत में लॉन्च कर दिया है।

Zebronics Zeb-StudioXOne स्पीकर 240W आउटपुट, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Zebronics

Zebronics Zeb-StudioXOne में 9000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Zebronics Zeb-StudioXOne स्पीकर 240W आउटपुट पावर जनरेट करता है।
  • Zebronics Zeb-StudioXOne की कीमत 34,999 रुपये है।
  • Zebronics Zeb-StudioXOne में 4 RGB LED मोड्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
Zebronics ने अपने ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए Zebronics Zeb-StudioXOne स्पीकर भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर में एक इनबिल्ट पावर बैंक भी शामिल है। 240W RMS आउटपुट के साथ आने वाला यह स्पीकर एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक चल सकता है। यह स्पीकर स्लीक डिजाइन के साथ ड्यूराबिलिटी प्रादन करता है, इसके साथ RGB LED आती हैं। बिल्ट-इन पावर बैंक यूजर्स को इवेंट या ट्रैवल के दौरान स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइसेज को चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। आइए Zebronics Zeb-StudioXOne के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Zebronics Zeb-StudioXOne Price


कीमत की बात की जाए तो Zebronics Zeb-StudioXOne की कीमत 34,999 रुपये है। यह स्पीकर इंट्रोडक्ट्री कीमत पर फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।


Zebronics Zeb-StudioXOne Specifications


Zebronics Zeb-StudioXOne में 4 RGB LED मोड्स दिए गए हैं। कंट्रोल के लिए नॉब और बटन शामिल हैं। इसमें एक क्रेरी करने के लिए स्ट्रेप और हैंडल दिया गया है। यह स्पीकर 240W आउटपुट पावर जनरेट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.3, यूएसबी, टाइप सी OTG, माइक्रोएसडी, AUX और हेडफोन आउटपुट शामिल है। इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होकर 11 घंटे तक चल सकती है।

यह TWS कनेक्शन प्रदान करता है। OTG लाइव स्ट्रीम और एलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा ड्यूल वायरलेस UHF माइक दिया गया है। यह कराओके और रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है, जिसके साथ एक्सएलआर/टीआरएस कॉम्बो शामिल है। रिमोट कंट्रोल के साथ आने वाला स्पीकर ट्राइपोड माउंटेबल के साथ आता है। इसका कुल वजन सिर्फ 9.5 किलो है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  2. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  3. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  4. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  5. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  6. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  7. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  8. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  9. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  10. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »