Yamaha ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड FZ-X, R15 V4 और MT-15 V2 मोटरसाइकिल्स 

FZS-Fi V4 मॉडल में नया हेडलाइट डिजाइन और LED फ्लैशर्स मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ एनेबल्ड Y-Connect एप्लिकेशन भी होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने मोटरसाइकिल के पोर्टफोलियो में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जोड़ा है
  • FZS-Fi V4 Deluxe और FZ-X मोटरसाइकिल्स E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं
  • R15M में एक कलर्ड TFT मीटर गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ दिया गया है

कंपनी की सभी मोटरसाइकिल्स को ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम से लैस किया गया है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Yamaha ने भारत में अपनी मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया है। कंपनी ने अपने मोटरसाइकिल के पोर्टफोलियो में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जोड़ा है। इसके अलावा FZ-X, FZ-S, R15 और MT 15 में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं। FZS-Fi V4 मॉडल में नया हेडलाइट डिजाइन और LED फ्लैशर्स मिलेंगे। इसमें ब्लूटूथ एनेबल्ड Y-Connect एप्लिकेशन भी होगा। 

यामाहा की FZ-X में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के अलावा LED फ्लैशर्स और नई कलर स्कीम दी गई है। FZS-Fi V4 Deluxe और FZ-X दोनों मॉडल में सिंगल-चैनल ABS एक रियर डिस्क ब्रेक के साथ है। इसके अलावा मल्टी-फंक्शन LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक LED हेडलाइट दिया गया है। इन दोनों मोटरसाइकिल में 149 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 12.4 PS की पीक पावर और 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की FZS-Fi V4 Deluxe और FZ-X मोटरसाइकिल्स E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल हैं। यामाहा ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक उसकी सभी मोटरसाइकिल्स को E20 फ्यूल के लिए कम्पैटिबल बनाया जाएगा। 
Advertisement

कंपनी की सभी मोटरसाइकिल्स को ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम से लैस किया गया है जिससे एमिशन की निगरानी की जा सकेगी। R15M में एक कलर्ड TFT मीटर गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ दिया गया है। इसके अलावा ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड सेलेक्टर और LED फ्लैशर्स मिलेंगे। कंपनी ने सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के लिए नई पेंट स्कीम भी दी है।  MT-15 V2 में डुअल-चैनल ABS के साथ नए LED फ्लैशर्स हैं। MT-15 V2 डीलक्स एक नए मैटेलिक ब्लैक कलर में भी उपलब्ध होगी। 

पिछले महीने देश की एक बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Bajaj Auto और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। भारत में KTM की मोटरसाइकिल बजाज ऑटो के महाराष्ट्र में पुणे के निकट चाकन प्लांट में बनाई जाती हैं। बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Production, Bajaj Auto, gear, Market, Yamaha, Lcd, color, KTM, Update, Launch

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.