Yamaha ने पेश किया पहला हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट व्हीकल, जानें सबकुछ

Yamaha Drive H2 को फ्लोरिडा में 2024 PGA शो में पेश किया गया था। यह व्हीकल Yamaha की मौजूदा Drive2 Concierge 4 पर्सनल गोल्फ कार का एक मोडिफाइड वर्जन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Yamaha ने हाइड्रोजन पर चलने वाले कॉन्सेप्ट व्हीकल Drive H2 को किया है।
  • Drive H2 को फ्लोरिडा में 2024 PGA शो में पेश किया गया था।
  • Drive H2 एक मोडिफाइड वर्जन है, जो दो हाइड्रोजन टैंक से लैस है।

Yamaha हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट व्हीकल

Photo Credit: Yamaha

Yamaha ने हाल ही में हाइड्रोजन पर चलने वाले अपने पहले कॉन्सेप्ट व्हीकल Drive H2 को पेश करके नई एनर्जी व्हीकल की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया है। पिछले कुछ सालों से एक वैकल्पिक फ्यूल ऑप्शन खोजने की शुरुआत हुई थी, यामाहा का यह कदम उसी दिशा में है। यहां हम आपको हाइड्रोजन पर चलने वाले Drive H2 व्हीकल के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Drive H2 की खासियत


Drive H2 को फ्लोरिडा में 2024 PGA शो में पेश किया गया था। यह व्हीकल Yamaha की मौजूदा Drive2 Concierge 4 पर्सनल गोल्फ कार का एक मोडिफाइड वर्जन है, जो दो हाइड्रोजन टैंक से लैस है। इनमें से प्रत्येक टैंक 25 लीटर तक हाइड्रोजन स्टोर कर सकता है। एक टैंक कार के पीछे है और दूसरा ड्राइवर सीट के नीचे स्थित है।
Advertisement

इस कॉन्सेप्ट के लिए Yamaha ने शुरुआत जनवरी 2022 में हाइड्रोजन इंजन तैयार करने के लिए Kawasaki के साथ साझेदारी से की थी। इसके बाद 5-लीटर V8 हाइड्रोजन इंजन पर Toyota के साथ साझेदारी हुई। Yamaha के प्रेसिडेंट योशीहिरो हिदाका ने 2023 के मध्य में फ्यूल सोर्स के तौर पर हाइड्रोजन के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया था। हालांकि, व्हीकल में हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी को अपनाना चुनौतियों भरा है। सबसे बड़ी दिक्कत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है जो कि इलेक्ट्रिक वाहनों के सामने आने वाली चुनौतियों जैसी है।  ऐसे व्हीकल के बड़े इस्तेमाल के लिए हाइड्रोजन फ्यूल वाले स्टेशन की बड़े स्तर पर उपलब्धता जरूरी है।

Yamaha ने अपने हाइड्रोजन वेंचर के लिए गोल्फ कार पर फोकस किया है। मोटरसाइकिल सेगमेंट में अभी भी विस्तार होना है। आज तक Kawasaki और Suzuki हाइड्रोजन पर चलने वाली मोटरसाइकिल तैयार करने में सबसे आगे रही हैं। इतिहास को देखें और Yamaha जिस स्पीड से नई टेक्नोलॉजी को अपना रही है तो उसे देखते हुए लग रहा है कि इस क्षेत्र में और विकास हो सकता है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Yamaha, Drive H2, Hydrogen Vehicles, Hydrogen Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.