702 Km रेंज वाली XPENG G9 इलेक्ट्रिक कार अपने आप चलती है, जानें इसकी कीमत

G9 EV की एक बड़ी खासियत इसका ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम है। मॉडल इंडस्ट्री फर्स्ट फुल-सीनेरियो एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2022 17:04 IST
ख़ास बातें
  • XPENG का लक्ष्य G9 को स्मार्ट EVs के लिए एक नए बेंचमार्क बनाना है
  • G9 लाइनअप इलेक्ट्रिक SUV में मैक्सिमम 702 km की रेंज मिल सकती है
  • 4WD Performance 650E और 650X मॉडल में डुअल-चैंबर एयर सस्पेंशन शामिल है

G9 लाइनअप की चीन में शुरुआती कीमत 309,900 युआन (लगभग 35.45 लाख रुपये) है

चीनी EV कंपनी XPENG ने अपने घरेलू बाजार में कथित तौर पर G9 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। चौथी पीढ़ी के इस G9 इलेक्ट्रिक लाइनअप में अलग-अलग ड्राइविंग रेंज कॉन्फिगरेशन के साथ तीन सीरीज हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इनके नाम RWD 570G, RWD 570E, RWD 702E, 4WD Performance 650E, 4WD Performance 650X और Launch Edition 650X हैं।

Gizmochina के अनुसार, XPENG ने अपनी G9 लाइनअप के कई इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स को लॉन्च किया है। G9 लाइनअप का चीन में प्राइस 309,900 युआन (लगभग 35.45 लाख रुपये) से 469,900 युआन (लगभग 53.72 लाख रुपये) के बीच है। लाइनअप की डिलीवरी अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि XPENG का लक्ष्य G9 को स्मार्ट EVs के लिए एक नए बेंचमार्क बनाना है। G9 का नया पावरट्रेन सिस्टम सुपरचार्जिंग क्षमताओं के साथ आता है। कंपनी का कथित तौर पर दावा है कि ये पांच मिनट के चार्ज पर 200 किमी तक की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकता है। इसका मतलब है कि G9 मॉडल को 30 मिनट से कम समय में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। रिपोर्ट बताती है कि XPENG चीन भर में चार्जिंग स्टेशनों के अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। G9 लाइनअप इलेक्ट्रिक SUV में मैक्सिमम 702 km की रेंज मिल सकती है, जबकि सबसे कम रेंज 460 km बताई गई है।

4WD Performance 650E और 650X मॉडल डुअल-चैंबर एयर सस्पेंशन सिस्टम से लैस हैं। G9 EV की एक बड़ी खासियत इसका ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम है। मॉडल इंडस्ट्री फर्स्ट फुल-सीनेरियो एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस है। इसमें 5D-लेवल म्यूजिक सिस्टम दिया गया है, जिसे Xopera कहा गया है।
Advertisement


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xpeng G9, Xpeng G9 SUV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.