Xiaomi Wireless Mouse Lite 3: लॉन्च हुआ 1000DPI वाला 'सस्ता' वायरलेस माउस, जानें कीमत

Lite 3 माउस में 1000 DPI का ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है, जो ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और बेसिक प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए काफी है।

Xiaomi Wireless Mouse Lite 3: लॉन्च हुआ 1000DPI वाला 'सस्ता' वायरलेस माउस, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • इसे चीन में 39 युआन में पेश किया गया है
  • Xiaomi ने एकदम क्लीन और मिनिमल लुक देने की कोशिश की है
  • बैटरी के बिना इसका वजन सिर्फ 45 ग्राम है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में बजट डिवाइस पोर्टफोलियो में एक नया नाम जोड़ दिया है - Wireless Mouse Lite 3, जो सस्ता होने के बाद भी कुछ अच्छे फीचर्स देने का दावा करता है। दिखने में सिंपल वायरलेस माउस में 1000DPI का ऑप्टिकल सेंसर मिलता है। इसका वजन 45 ग्राम है। इसे USB रिसीवर से चला सकते है, जो माउस के साथ आता है। रिसीवर को स्टोर करने के लिए एक कम्पार्टमेंट भी है।

Xiaomi Wireless Mouse Lite 3 को चीन में 39 युआन में पेश किया गया है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 450 रुपये के आसपास बैठती है। शिपिंग 14 मई से शुरू होगी और फिलहाल यह JD.com जैसी साइट्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। माउस दो कलर ऑप्शन में आता है – Deep Space Black और Plain White Grey।

डिजाइन की बात करें तो Xiaomi ने एकदम क्लीन और मिनिमल लुक देने की कोशिश की है। बटन और बॉडी एक ही शेल में मिलते हैं, यानी कोई शार्प एज या बाहर निकला हुआ कोई एलिमेंट नहीं है। इसका कर्वी डिजाइन हथेली को अच्छी तरह फिट कर सकता है। बैटरी के बिना इसका वजन सिर्फ 45 ग्राम है।

नए Xiaomi प्रोडक्ट में 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है और साथ में एक छोटा USB रिसीवर भी मिलता है जिसे माउस के नीचे बने एक कम्पार्टमेंट में स्टोर किया जा सकता है। यानी जब यूज न हो तब रिसीवर खोने का डर नहीं रहेगा।

Lite 3 माउस में 1000 DPI का ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है, जो ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क और बेसिक प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए काफी है। नीचे की तरफ PTFE ग्लाइडिंग फीट्स दिए गए हैं, जिससे माउस स्मूदली मूव होने का दावा करता है और टेबल या माउसपैड पर चलाना आसान हो जाता है। हालांकि ये माउस ब्लूटूथ या रिचार्जेबल बैटरी सपोर्ट नहीं करता। इसमें स्टैंडर्ड AA सेल लगेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »