अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Mijia 10kg Ultra Slim Washer Dryer स्मार्ट फीचर्स और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 13:20 IST
ख़ास बातें
  • 10kg कैपेसिटी के साथ स्लिम डिजाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी मिलती है
  • 26 वॉश और ड्राय प्रोग्राम्स के साथ स्मार्ट मोड सपोर्ट
  • HyperOS Connect से ऐप और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम पोर्टफोलियो में नया वॉशर-ड्रायर Mijia 10kg Ultra Slim Washer Dryer लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह मशीन अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आती है और कम जगह में फिट होने के लिए तैयार की गई है। इसमें 10kg कैपेसिटी, स्मार्ट वॉश और ड्राय मोड्स के साथ कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न होम्स के लिए डिजाइन करते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इस वॉशर-ड्रायर की रिटेल कीमत चीन में 1,999 युआन (करीब 27,600 रुपये) रखी गई है, जबकि शुरुआती ऑफर के तहत इसे 1,599 युआन (करीब 22,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। यह फिलहाल Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Advertisement

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो Mijia 10kg Ultra Slim Washer Dryer में 540mm की स्लिम डेप्थ दी गई है, जिससे यह कॉम्पैक्ट स्पेस में आसानी से फिट हो सकता है। इसमें 525mm का बड़ा ड्रम दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक कपड़ों को बेहतर तरीके से घूमने की जगह देता है, जिससे रिंकल्स कम होते हैं और वॉश क्वालिटी बेहतर होती है।

इसमें 26 अलग-अलग वॉश और ड्राय प्रोग्राम्स मिलते हैं, जो सिल्क, वूल जैसे डेलिकेट फैब्रिक्स से लेकर डाउन जैकेट और आउटडोर कपड़ों तक को सपोर्ट करते हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें स्मार्ट वॉश मोड भी दिया गया है, जो कपड़ों के लोड के हिसाब से पानी, समय और एनर्जी को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

मशीन में 3D वॉटर फ्लो सिस्टम दिया गया है, जो डिटर्जेंट को पहले से मिक्स करके कपड़ों में गहराई तक पहुंचाता है और बेहतर क्लीनिंग देता है। इसके अलावा इसमें हाई-एयरफ्लो ड्राइंग सिस्टम और स्मार्ट ड्राय मोड भी मिलता है, जो कपड़ों को जल्दी सुखाने के साथ एनर्जी बचाने में मदद करता है।

Advertisement

हाइजीन के लिए इसमें स्टीम स्टेरिलाइजेशन फीचर दिया गया है, जो कंपनी के दावे अनुसार 99.999% तक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर सकता है। साथ ही हाई-टेम्परेचर ड्रम क्लीनिंग और नैनो एंटी-बैक्टीरियल डोर सील जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए यह वॉशर-ड्रायर HyperOS Connect सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स इसे ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं, वॉश प्रोग्रेस देख सकते हैं और शेड्यूल सेट कर सकते हैं। इसमें XiaoAI वॉयस कमांड का भी सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें मल्टी-लेयर नॉइज रिडक्शन सिस्टम दिया गया है, जिससे मशीन कम आवाज में काम करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.