चाइनीज कंपनी Xiaomi ने पेश किया इंसान के सुख-दुख को समझने वाला रोबोट CyberOne

Lei Jun ने एक बयान में कहा कि रोबोट की AI और मेकेनिकल क्षमताओं को Xiaomi Robotics Lab ने खुद तैयार किया है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • साइबरवन में मैटे व्हाइट कलर का फिनिश है और जॉइंट्स में गहरा रंग दिया है
  • यह 21 डिग्री फ्री मोशन को सपोर्ट करता है
  • यह 1.5 किलोग्राम तक वजन को एक हाथ से उठा सकता है

CyberOne 85 तरह की एनवायरमेंटल साउंड और 45 तरह के ह्यूमन इमोशन को पहचान सकता है। 

Xiaomi ने इसका पहला इन्सान जैसा दिखने वाला रोबोट CyberOne पेश किया है। कंपनी ने इसे Xiaomi Mix Fold 2 के लॉन्च इवेंट में पेश किया है। यह रोबोट इन्सानों की बातचीत को सुन सकता है, उन्हें पहचान सकता है और भावनाओं को भी समझ सकता है। CyberOne 177cm लम्बा है यानि कि इसकी हाइट लगभग 5.9 फीट है। इसका वजन 52 किलोग्राम है और हाथों की लम्बाई 168cm है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 3D स्पेस को भी समझ सकता है। CyberOne में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है कि यह 85 तरह के एनवायरमेंटल साउंड्स को पहचान सकता है और 45 तरह की मानवीय भावनाओं के पहचान सकता है। इससे पहले शाओमी ने CyberDog नामक चार पैरों वाला रोबोट भी लॉन्च किया था। 

लॉन्च इवेंट के दौरान CyberOne ने कंपनी के सीईओ ली जून को एक फूल भी भेंट किया और स्टेज पर कुछ मूवमेंट्स भी दिखाईं। Lei Jun ने एक बयान में कहा कि रोबोट की AI और मेकेनिकल क्षमताओं को Xiaomi Robotics Lab ने खुद तैयार किया है। ली ने आगे बताया कि उन्होंने R&D स्पैनिंग के कई क्षेत्रों जैसे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और एल्गोरिदम इनोवेशन में भारी मात्रा में निवेश किया है। CyberOne बाहों और पैरों के साथ आता है, और बाइपिडल यानि दो पैरों की चाल को सपोर्ट करता है। इसके बारे में कहा गया है कि यह 300Nm तक के पीक टॉर्क तक पहुंच जाता है। इसमें चेहरे के भाव दिखाने के लिए OLED मॉड्यूल है और यह दुनिया को 3D में देख सकता है।
Advertisement

साइबरवन में मैटे व्हाइट कलर का फिनिश है और जॉइंट्स में गहरा रंग दिया गया है। ली जून का कहना है कि यह 3.6 किमी/घंटा की स्पीड से चल सकता है। इसके अलावा, रोबोट की हाइट 177cm और वजन 52 किलोग्राम है, इसकी बाहें 168cm की हैं।

शाओमी का कहना है कि यह 21 डिग्री फ्री मोशन को सपोर्ट करता है और इसमें 0.5ms की रियल टाइम रेस्पोन्स स्पीड है। यह 1.5 किलोग्राम तक वजन को एक हाथ से उठा सकता है। कंपनी ने इसमें AI के साथ Mi Sense सिस्टम दिया है जिससे यह लोगों की पहचान कर सकता है और उनके जेस्चर को भी पहचान सकता है। यह 85 तरह की एनवायरमेंटल साउंड और 45 तरह के ह्यूमन इमोशन को पहचान सकता है। 
Advertisement

रोबोट अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फाइनल रिलीज से पहले इसमें कुछ और फीचर जोड़े जा सकते हैं। Xiaomi Robotics Lab का ये दूसरा प्रोडक्ट है। इससे पहले कंपनी ने CyberDog को रिलीज किया था। यह Nvidia Jetson Xavier AI सिस्टम पर आधारित है। इसमें 11 हाई प्रीसिजन सेंसर लगे हैं जिनमें टच सेंसर, कैमरा और जीपीएस मॉड्यूल शामिल है। इसी की मदद से यह अपने आसपास के वातावरण से जुड़ पाता है। रोबोट में 128GB SSD स्टोरेज है और यह वॉयस कमांड्स को रेस्पॉन्ड कर सकता है। यह वेक अप कमांड्स को पहचान लेता है। इसे साथ मिलने वाले रिमोट या स्मार्टफोन ऐप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.